महाराष्‍ट्र चुनाव में 5 करोड़ बांटने के आरोप से घिरे विनोद तावड़े ने महायुति की जीत पर क्‍या कहा?

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा वाले महायुति गठबंधन की बंपर जीत हुई है। हरियाणा के बाद महाराष्‍ट्र जैसे बड़े राज्‍य में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा खासी प्रसन्‍न है। महाराष्‍ट्र चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से लगातार कई मुद्दों पर महायुति सरकार विपक्षी पार्टियों द्वारा घेरी जाती रही लेकिन विपक्ष के सारे पैतरे फेल हो गए।

महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए मतदान के एक दिन पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर विपक्षी पार्टियों ने 5 करोड़ रुपये वोट के बदले नोट देने का आरोप भी लगाया लेकिन भाजपा वाले महायुति ने बहुमत से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों को धराशायी कर दिया है। आइए जानते हैं महायुति की जीत पर भाजपा के विनोद तावड़े ने क्‍या कहा?

Vinod Tapde

भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की महत्वपूर्ण जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जोर दिया कि महाराष्ट्र के लोगों द्वारा गठबंधन को दिया गया भारी बहुमत स्पष्ट रूप से विकास और सुशासन पर केंद्रित सरकार को पसंद किया है।

तावड़े ने कहा महाराष्ट्र में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो आरक्षण का विरोध करते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, देश को विभाजित करते हैं और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और महाराष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए राज्य की जनता द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार किया और सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

तावड़े के अनुसार, महायुति गठबंधन की जीत हर उस नागरिक की जीत का प्रतीक है जो महाराष्ट्र के लिए प्रगति चाहता है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं का फैसला उन नीतियों को सीधे तौर पर खारिज करता है जिनका उद्देश्य समाज को विभाजित करना या विकास को बाधित करना है।

वहीं तावड़े ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए लिखा "महायुति की शानदार जीत! महाराष्ट्र के लोगों ने महायुति को भारी बहुमत दिया है, जिससे पता चलता है कि वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो विकास और सुशासन पर ध्यान केंद्रित करे। आरक्षण के खिलाफ, भ्रष्ट, विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। महायुति की यह जीत हर उस नागरिक की जीत है जो महाराष्ट्र के लिए प्रगति चाहता है। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+