अजीत पवार बोले- आखिर तक उद्धव जी के साथ, विधायकों के जाने को बताया इंटेलीजेंस की नाकामी

मुंबई, जून 23। महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। अभी तक महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एकनाथ शिंदे की बगावत ही सबसे बड़ी खबर थी, लेकिन शिवसेना के नेता संजय राउत के एक बयान ने एनसीपी और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। संजय राउत ने कहा था कि अगर बागी विधायक चाहते हैं तो हम महाविकास अघाड़ी से अलग होने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें पहले मुंबई आकर उद्धव ठाकरे से बात करनी होगी। राउत के इस बयान के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजीत पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हम आखिर तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े हैं, हमारा भी यही प्रयास है कि किसी भी सूरत में सरकार को ना गिरने दिया जाए।

Ajit pawar on Sanjay Raut

सरकार बचाना तीनों पार्टियों की जिम्मेदारी है- अजीत पवार

अजीत पवार ने कहा है कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बचाने की जिम्मेदारी तीनों पार्टियों (एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस) की बराबर होनी चाहिए, जहां तक बात है संजय राउत के बयान की तो ना जाने उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की है? अजीत पवार ने कहा है कि उद्धव ठाकरे बागी विधायकों को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं, इस कोशिश में एनसीपी उनके साथ खड़ी है। अजीत पवार ने कहा है कि शिवसेना के विधायकों का दूसरे राज्यों में ऐसे चले जाना इंटेलिजेंस की विफलता है।

सरकार के लिए आंकड़े हमारे पास हैं- छगन भुजबल

कुछ इसी तरह का बयान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी दिया है। उन्होंने कहा है कि हम हम सीएम उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और अंतिम क्षण तक उनका समर्थन करेंगे। छगन भुजबल ने कहा है किहमारे पास सरकार के लिए नंबर हैं क्योंकि शिवसेना के किसी विधायक ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही शिवसेना ने किसी को पार्टी से निष्कासित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+