Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Election 2019: बिजली गुल होने पर मोमबत्ती जलाकर मतदान, बारिश में छाता लेकर आए मतदाता

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है लेकिन कई क्षेत्रों में हो रही बारिश का प्रभाव मतदान प्रतिशत पर नजर आ रहा है। वहीं बिजली गुल होने से भी मतदान में बाधा पहुंचने की सूचना है। पुणे के शिवाजी नगर के पोलिंग बूथ पर बिजली गुल हो गई तो मोमबत्ती की रोशनी में मतदान होने का नजारा सामने आया तो वहीं लातूर में भारी बारिश के बीच मतदाता छाता लेकर बूथ पर पहुंचे।

voting in candle light and rain in maharashtra

पुणे के शिवाजी नगर में बिजली गुल
महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग के दौरान पुणे के शिवाजी नगर पोलिंग बूथ पर बिजली चली गई। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग के दौरान बत्ती गुल होने के बाद मोमबत्ती जलाकर मतदान अधिकारी काम करते नजर आए।

voting in candle light and rain in maharashtra

Recommended Video

    Maharastra Election: Piyush Goyal का दावा-इतनी सीटों पर जीतेगी BJP | वनइंडिया हिंदी

    लातूर में बारिश के बीच मतदान
    महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी के बीच मतदाता बूथ पर पहुंचते नजर आए। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को महाराष्ट्र में बारिश के हालात सुधरने की जानकारी दी थी। लातूर में बारिश के बीच मतदाता छाता लेकर और रेनकोट पहनकर बूथ पर आते दिखे।

    voting in candle light and rain in maharashtra

    11 बजे तक 16.34 प्रतिशत मतदान
    महाराष्ट्र में 11 बजे तक 16.34 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। कई इलाकों में बारिश की वजह से कम संख्या में वोटर घर से निकले। दिन चढ़ने के साथ ज्यादा वोटरों के मतदान केंद्र पर पहुंचने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+