Maharashtra: 'मुंह छुपाने की जगह नहीं छोड़ते', ठाकरे को फडणवीस का करारा जवाब

बिहार की राजधानी पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि ये सब नाम 'मोदी हटाओ' का ले रहे हैं, असल में 'परिवार बचाओ' मिशन में लगे हुए हैं। इसके बाद मीटिंग से लौटने के बाद उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को करारा जवाब देते हुए कहा कि परिवार तक न ही आएं तो सही रहेगा। आपको शवासन करना पड़ जाएगा। अगर हम अपने पर आ गए तो आपके परिवार का वाट्सअप चैट सामने आ जाएगा। इसके बाद अब एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है।

फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर जोरदार हमला
उद्धव के द्वारा परिवार पर हमला किए जाने से नाराज फडणवीस ने भी ट्वीट किया और लिखा कि 'हम किसी के घर घुसते नहीं, अगर घुसे तो उसे मुंह छुपाने की जगह छोड़ते नहीं।' आपका 'नड्डा' (नाड़ा) कब खुल जाएगा, पता भी नहीं लगेगा. तब तक आप खिल्ली उड़ाते रहें. देखता हूं किसे शवासन करने की नौबत आती है।

Devendra-fadnavis-uddhav-thackeray

मैं, मेरा परिवार और संपूर्ण भाजपा परिवार एक खुली किताब है: देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मेरा परिवार और मेरा संपूर्ण भाजपा परिवार एक खुली किताब की तरह है उद्धव ठाकरे! जिस व्हाट्सएप चैट की आप जिक्र कर रहे उसे चार्जशीट में शामिल किया गया है। कोर्ट के रिकॉर्ड में है और जानबूझ कर यह व्हाट्सएप चैट सामने लाया गया है। क्योंकि छुपाने लाएक हमारे पास कुछ भी नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री के पद में रहा हुआ कोई व्यक्ति इतना बच्चे जैसा दिमाग रखता है, यह जानकर मैं हैरान हूं। हम किसी के घर घुसते नहीं हैं और अगर घुसते हैं तो उसे मुंह छुपाने के लिए जगह छोड़ते नहीं हैं. आपका 'नड्डा' कब खुलेगा, यह पता भी नहीं लगेगा। फिर फडणवीस ने ब्रैकेट डाल कर लिखा- (नड्डा का मतलब गला)। इसके बाद फडणवीस ने यह लिखकर अपना ट्वीट संदेश खत्म किया- 'तब तक आप खिल्ली उड़ाते रहें, देखते हैं किसे शवासन करना पड़ता है.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+