वंचित बहुजन अघाड़ी ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का किया ऐलान, प्रकाश अंबेडकर खुद यहां से लड़ रहे चुनाव
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गईं। साथ ही अपने-अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
वंचित बहुजन अघाड़ी ने 9 लोकसभा सीटों पर दावा किया है। उन्होंने बुधवार को आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट से संजय गजानंद केवट चुनाव लड़ेंगे। गढ़चिरौली-चिमूर से हितेश पांडुरंग मडावी चुनावी मैदान में हैं।

जानें कहां से कौन लड़ेंगे चुनाव
वहीं, चंदरपुर से राजेश वारलूजी मडावी ताल ठोक रहे हैं। बुलढाना से वसंत राजाराम मागर हैं। अकोला से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जसवंत अंबेडकर खुद चुनावी मैदान में हैं। अमरावती से कुमारी परजाकटा तारकेश्वर पिलेवान चुनाव लड़ रहे हैं। वरधा से प्रोफेसर राजेंद्र सलुंके ताल ठोक रहे हैं। यावटमल-वाशिम से खेमसिंह प्रतापराव पवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले क्यों बिखर गई MVA? सेना UBT, कांग्रेस में सिर फुटौव्वल
ये हैं उम्मीदवारों और लोकसभा सीटों के नाम
लोकसभा सीट- उम्मीदवार के नाम
भंडारा-गोंडिया- संजय गजानंद केवट
गढ़चिरौली-चिमूर- हितेश पांडुरंग मडावी
चंदरपुर- राजेश वारलूजी मडावी
बुलढाना- वसंत राजाराम मागर
अकोला- प्रकाश जसवंत अंबेडकर
अमरावती- कुमारी परजाकटा तारकेश्वर पिलेवान
वरधा- प्रोफेसर राजेंद्र सलुंके
यावटमल-वाशिम- खेमसिंह प्रतापराव पवार
महाविकास अघाड़ी को दिया बड़ा झटका
वहीं, प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र की कुल 9 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- MP News: अंबेडकर व गांधी और दीनदयाल के विचारों को जमीन पर साकार कर रहा है गांव चलो अभियान- विष्णुदत्त शर्मा












Click it and Unblock the Notifications