नागपुर पुलिस को अज्ञात कॉलर ने दी धमकी, बोला- मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों में होगा धमाका

Threat Call To Nagpur Police: मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगलों को उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूप पर एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर दी है।

Threat Call To Nagpur Police

Maharashtra News: देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और हीमैन धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। यह धमकी भरा फोन किसी अनजान शख्स ने नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूप पर किया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा फोन कॉल मिलते ही नागपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी। इसपर मुंबई पुलिस भी अलर्ट हो गई और कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई।

दरअसल, महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस के पास 27 फरवरी को एक गुमनाम व्यक्ति का फोन आया। इस कॉल को सुनते ही नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया में धमाका होगा। इसके अलावा फोन करने वाले ने कहा कि अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर में धमाका होगा। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस 25 लोग मुंबई के दादर पहुंचे हैं।

इस फोन कॉल के बाद नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई और इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दे दी। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह कॉल फर्जी है या नहीं। हालांकि, इस सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्तों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी।

Recommended Video

    Mukesh Ambani की नेटवर्थ में भारी गिरावट, Gautam Adani की भी रैंकिंग गिरी | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने 2021 में तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के आवास पर बम होने की अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में 25 फरवरी, 2021 को दक्षिण मुंबई में कारमाइकल रोड पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी लावारिस मिली, जिसमें 20 ढीली जिलेटिन की छड़ें और अंबानी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भरा एक नोट था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+