तुनिषा शर्मा की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कहा- शीजान ने विश्वासघात किया, उसे फांसी हो
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते शनिवार शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने एक्ट्रेस के शीजान खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब तुनिषा परिवार से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुलाकात की।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। सेट पर मौत से पहले ऐसा क्या हुआ जिसके कारण तुनिषा शर्मा ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली ये अभी राज ही है। वहीं गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिवंगत टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के घर पहुंचकर उनकी मां और परिजनों से मुलाकात की है। मंत्री ने दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां और उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाई और एक्ट्रेस की मौत पर दुख व्यक्त किया।
अठावले ने तुनिषा के परिजनों से हम तुनिषा की मां से मिले। मंत्री ने कहा हमने आरोपी शीजान खान के लिए कड़ी सजा की मांग की। मैंने आश्वासन दिया कि मैं इस संबंध में उपमुख्यमंत्री से मिलूंगा। उसने (शीजान) ने तुनिषा के साथ विश्वासघात किया और उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, उसे फांसी दी जानी चाहिए।
तुनिषा शर्मा ने शनिवार को 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग के दौरान शो के सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वो उस दिन वहां शूटिंग कर रही थी तभी उसी बीच उन्होंने ये कदम उठाया था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को किया गया।
तुनिषा की मौत के बाद रविवार को उनके शो के को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शीजान खान तुनिशा के ब्वायफ्रेंड भी थे। शीजान मोहम्मद खान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत अरेस्क्ट किया है। तुनिषा की मां की शिकायत पर ये मामला पुलिस ने दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications