'सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे...', उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दी चेतावनी

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के हालिया बयान का जिक्र कर उनको चेताया है। ठाकरे ने कहा है कि वह वीर सावरकर को भगवान मानते हैं और उनका अपमान नहीं सहेंगे।

Uddhav Thackeray Rahul Gandhi News

Uddhav Thackeray Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के खिलाफ दिए अपने बयान को लेकर फिर से विवादों में आ गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने विनायक सावरकर का अपमान नहीं करने की चेतावनी राहुल गांधी को दी है। उद्धव ठाकरे ने रविवार को चेतावनी दी कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह वीर सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका अपमान नहीं करना चाहिए।

'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने और संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।'कई नेताओं ने राहुल गांधी के इस बयान की आलोचना की है।

उद्धव ने कहा, "सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेल्यूलर जेल में कई यातनाएं झेली हैं। हम उन दर्द और पीड़ाओं को सिर्फ पढ़ और सुन सकते हैं लेकिन महसूस नहीं कर सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी ऐसे ही वीर सावरकर की निंदा करते रहेंगे तो विपक्षी गठबंधन में 'दरार' आएगी।

उद्धव ने कहा,"वीर सावरकर हमारे भगवान हैं और उनके प्रति कोई भी अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने देवताओं का अपमान करना ऐसी चीज नहीं है जिसे हम बर्दाश्त करेंगे।"

उद्धव ठाकरे ने मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'उद्धव गुट, कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बना था और हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। राहुल गांधी को जानबूझकर उकसाया जा रहा है लेकिन अगर हम इसमें समय बर्बाद करते हैं तो लोकतंत्र का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+