महाराष्ट्र में लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा, राज्य में एंट्री के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी

महाराष्ट्र में एक जून की सुबह तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही मिलेगी एंट्री

मुंबई,13 मई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार ने राज्य में लागू कोरोना लॉकडाउन को 1 जून की सुबह तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में फिलहाल 15 मई तक लॉकडाउन है, जिसे 15 दिन बढ़ाया गया है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब एक जून की सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होगी। इसके अलावा राज्य में एंट्री के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट होना भी जरूरी होगा।

Maharashtra lockdown extends 1 june, Maharashtra lockdown extends 31 may, महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ा, maharashtra, lockdown, coronavirus, महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ा, uddhav thackeray, महाराष्ट्र, लॉकडाउन, कोरोना वायरस

Recommended Video

    Maharashtra Lockdown Extension: 15 दिन के लिए बढ़ा Lockdown, जानिए Guideline | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियों को जरूरी बताते हुए 22 अप्रैल को ज्यादातर गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। 22 अप्रैल को एक मई तक के लिए लॉकडाउन जैसे बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया गया था। अब तीसरी बार इन्हें बढ़ाते हुए 1 जून की सुबह तक कर दिया गया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि कोरोना के मामले कम होने तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद कैबिनेट की बैठक में इसे बढ़ा दिया गया। बता दें कि बीते दो हफ्ते से लगभग समय पूरे देश में लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन लागू है।

    महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 52 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जो किसी भी दूसरे राज्य से कहीं ज्यादा हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं। जो कि एक राहत की बात है। हालांकि अभी भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+