Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के करीबी सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे खेमे के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं। सुभाष देसाई पूर्व मंत्री हैं।

bhushan desai

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे खेमे को बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे खेमे के नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सुभाष देसाई प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री हैं, उन्हें उद्धव ठाकरे खेमे का करीबी माना जाता है, ऐसे में जिस तरह से उनके बेटे भूषण देशाई ने एकनाथ शिंदे खेमे का हाथ थामा है उसके बाद उद्धव ठाकरे खेमे को बड़ा झटका लगा है। भूषण देसाई ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने पार्टी की सदस्यता हासिल की।

जिस तरह से भूषण देसाई एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हुए उसके बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनका शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं है। जो वॉशिंग पाउडर मशीन में जाना चाहते हैं वो जाएं। सुभाष देसाई हमारे साथ हैं, वह चौबीस घंटे उद्धव ठाकरे के साथ हैं, वो हमेशा हमारे साथ रहेंगे, वह हमे कभी नहीं छोड़ेंगे। वहीं शिवसेना में शामिल होने के बाद भूषण देसाई ने कहा कि बालासाहेब मेरे भगवान हैं। एकनाथ शिंदे हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं, मुझे उनपर पूरा भरोसा है। मैंने उनके साथ पहले काम किया है और आगे भी काम करूंगा। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं, और इस नाते मैं शिंदे जी से काफी प्रेरित हूं।

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है, भूषण सुभाष देसाई हमारे साथ शामिल हो गए हैं। प्रदेश में बाला साहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाली सरकार है। जब हमने उद्धव ठाकरे से अलग होने का फैसला लिया तो हमारे साथ 40 विधायक थे, 13 सांसद थे, लेकिन उसके बाद कई लोग हमसे जुड़ गए। आने वाले कुछ महीनों में मुंबई की तस्वीर बदलने वाली है। हमारी सरकार लोगों के लिए काम करती है, इन्हीं चीजों को देखकर ही भूषण देसाई हमारे साथ जुड़े हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+