सीएम शिंदे को महाराष्ट्र की इस सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती, जानिए UBT नेता आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

सीएम एकनाथ शिंदे को यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनौती दी है। ठाकरे ने कहा कि अगर सीएम उनकी चुनौती पर खरे नहीं उतरते तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Aditya Thackeray and CM Shinde

महाराष्ट्र में उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम व बीएसए (बालासाहेबांची शिवसेना) नेता एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शिंदे को महाराष्ट्र का 'असंवैधानिक' सीएम बता डाला। यूबीटी नेता ने सीएम शिंदे हो महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव को लेकर एक सीट पर जीत की चुनौती भी दी है। उन्होंने इसके लिए खुद के नेतृत्व को दांव पर लगाने की बात कही है।

शनिवार को उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackera) ने मौजूदा सीएम बालासाहेबांची शिवसेना एकनाथ शिंदे को बड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा सीएम को वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। ठाकरे ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सीएम शिंदे (Eknath Shinde) इस सीट से जीत जाते हैं मैं इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें सीएम की सीट से इस्तीफा देना होगा।

Recommended Video

      Lucknow: शूद्र के बाद 'गर्व से कहो हम ब्राह्मण है' का Poster, Congress-SP भिड़े | वनइंडिया हिंदी

      दरअसल आदित्य ठाकरे अणुशक्ति नगर में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हों कहा, "ऐसा लगता है कि मुंबई में तानाशाही है। एक साल हो गया है, लेकिन वे बीएमसी चुनाव नहीं करा रहे हैं। उन्होंने एक प्रशासक नियुक्त किया है और सीएम आदेश दे रहे हैं। हम तैयार हैं और हम बीएमसी चुनाव जीतेंगे।" आदित्य ठाकरे ने कहा कि 13सांसद और 40 विधायकों को इस्तीफा देना चाहिए और दिखाना चाहिए कि वे फिर से कैसे जीतेंगे। ठाकरे ने आगे कहा कहा, "मैं देखूंगा कि आप कैसे जीत सकते हैं। सभी मशीनरी का उपयोग करें , लेकिन एक भी शिव सैनिक नहीं खरीदा जाएगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि आज महाराष्ट्र में जनता का पैसा बिल्डरों, ठेकेदारों और देशद्रोहियों की जेब में जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+