केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, नागपुर ऑफिस में कई बार आया फोन
नितिन गडकरी को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने उनके नागपुर स्थित ऑफिस में कॉल किया था।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये फोन उनके नागपुर स्थित कार्यालय में कई बार आया। इसके तुरंत बार उनके स्टॉफ ने महाराष्ट्र पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर कई टीमें आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। खबर ये भी है कि फोन करने वाले ने उनसे करोड़ों रुपये की डिमांड की थी।
जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी के ऑफिस में पहला फोन 11:29 बजे आया। इसके कुछ ही देर बाद 11:35 बजे धमकी देने वाले ने दोबारा से फोन किया। इस पर तुरंत पुलिस को सारी जानकारी दी गई। बताया जा रहा कि 12:32 बजे तीसरा फोन आया था। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक फोन करने वाले ने दाऊद इब्राहिम का नाम लिया और केंद्रीय मंत्री से 100 करोड़ रुपये मांगे। ऐसा नहीं करने पर उसने उन्हें जान से मारने की बात कही।
बढ़ाई गई सुरक्षा
नितिन गडकरी अभी नागपुर में ही हैं। घटना के बाद तुरंत उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही उनके जनसंपर्क कार्यालय के बाहर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई। एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम भी केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पहुंची है। महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि जल्द ही वो आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
मामले में डीसीपी नागपुर राहुल मदाने ने कहा कि तीन फोन कॉल थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक एनालिसिस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया। उनके जहां-जहां कार्यक्रम हैं, वहां पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
Recommended Video
झारखंड के मंत्री को मिली धमकी
इससे पहले दिसंबर में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके भंडारीदह स्थित आवास में स्पीड पोस्ट से पत्र आया था, जिसमें हाथ से धमकी लिखी गई। हैरानी की बात ये थी कि उस पत्र पर प्रेषक के नाम की जगह शिक्षक फारवर्ड ग्रुप एसोसिएशन का नाम लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications