तहव्वुर हुसैन राणा के शरीर के टुकड़े करके..., 26/11 हमले में शहीद हुए तुकाराम ओंबले के परिवार ने की ये मांग
Tahawwur Hussain Rana:मुंबई पर 26/11/2008 को हुए आतंकी हमले के जख्म एक बार फिर ताजा हो गए हैं क्योंकि मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा रहा है। राणा को भारत लाए जाने की खबर सुनकर भारतीयों का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा है और लोग उसको जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं 26/11 के आतंकी हमले के दौरान आतंकियों का मुकाबला करते हुए गोली खाकर शहीद हुए मुंबई पुलिस सब-इस्पेक्टर तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार से बड़ी डिमांड कर दी है।

याद रहे मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले ने आतंकवादी अजमल कसाब की राइफल थामकर उसे गिरफ्तार करवाया, लेकिन दुर्भाग्य से 26/11 के आतंकी हमले के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वहीं आज 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है तो शहीद हुए तुकाराम ओंबले के परिवार और इस घटना में शहीद हुए मुंबई पुलिसकर्मियों के परिजन प्रसन्न हैं और आतंकी राणा के प्रति अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
शहीद तुकाराम ओंबले के भाई ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने कहा वो एक दर्दनाक रात थी कई निर्दोष लोग और पुलिसकर्मी मारे गए। इस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डेविड हेडली का तहव्वुर राणा खास मददगार था।
तहव्वुर राणा चौराहे पर शरीर के टुकड़े करके उसे...
एकनाथ ओंबके ने कहा उन सभी को पहले ही फांसी दे दी जानी चाहिए थी लेकिन देर आए दुरुस्त आए। यह देश के लिए एक बड़ा दिन है। मेरी सरकार से एक गुजारिश है कि तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उसे चौराहे के बीच में ले जाकर, उसके शरीर के टुकड़े कर दिए जाने चाहिए और उनके अंग पर नमक छिड़कर सजा दी जानी चाहिए।
कसाब की सजा में देरी हमने बर्दाश्त की लेकिन...
शहीद सबइंस्पेक्टर के भाई ने कहा "तहव्वुर राणा को ऐसी सख्त सजा दी जाए कि पाकिस्तान में जो लोग ऐसी हरकतें करते हैं, वे ऐसी हरकतें करने से पहले दो बार सोचें। उन्होंने कहा हालांकि, हमने कसाब की सजा में देरी को बर्दाश्त किया क्योंकि इससे दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा सामने आ गया।"
शहीद तुकाराम की स्मारक के लिए एकनाथ शिंदे ने दी धनराशि
एकनाथ ओंबके ने बताया कि मैं बीते 15 वर्षो से अपने शहीद भाई मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले की स्मारक बनवाने की डिमांड कर रहा था जिसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरा कर दिया है और स्मारक के लिए 13 करोड़ से अधिक की धनराशि दी है। इसके आठ दिन बाद अब मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है। जिसे जाकर दिल को बड़ी खुशी मिली है।Tahawwur Rana Return LIVE: एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में NIA हेडक्वार्टर लाया जाएगा तहव्वुर राणा












Click it and Unblock the Notifications