सुप्रिया सुले का आरोप-जब मैं संसद में सरकार के खिलाफ बोलती हूं, मेरे पति को भेज दिया जाता है आयकर नोटिस

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य में विपक्षी पार्टियों का प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर हमले तेज हो चुके हैं। इस सबके बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनके पति सदानंद सुले को इनकम टैक्‍स का नेाटिस उनके द्वारा बजट सत्र के दौरान लोकसभा में उनके भाषण के बाद भेजा गया है।

संप्रिया सुले ने दावा किया कि "बजट सत्र के तुरंत बाद हमें आयकर विभाग से नोटिस मिला है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह संयोग है या नहीं, लेकिन जब भी मैं संसद में बोलती हूं, सदानंद सुले को आयकर विभाग से नोटिस मिलता है।"

sule

सुले ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि जब भी वह संसद में मौजूदा सरकार की आलोचना करती हैं, तो यह पैटर्न आम हो गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके पति को एक पुराने मामले में बार-बार ऐसे नोटिस मिल रहे हैं, जिसे उन्होंने पहले ही सुलझा लिया था। सुले ने बताया कि उन्हें पहले भी छह से सात बार ऐसे ही नोटिस मिल चुके हैं।

सुले ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पति से इन नोटिस के बारे में डेटा एकत्र करने को कहा था। उन्होंने आयकर विभाग द्वारा अपने परिवार को बार-बार निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की।

बता दें 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते हुए सुले ने सरकार से आग्रह किया कि या तो वह इस विधेयक को वापस ले या इसे स्थायी समिति को भेज दे। अंततः विधेयक को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया।

आयकर नोटिस के अलावा सुले ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह उनके सहित तीन व्हाट्सएप अकाउंट हैक किए गए थे। प्रभावित लोगों में एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति और पार्टी की महासचिव अदिति नलवाडे शामिल थे।

उन्होंने कहा "आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के साथ, सरकार को राजनीतिक विरोधियों के फोन हैक करने के लिए किसी एप्लिकेशन की आवश्यकता नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+