Sunetra Pawar Salary: महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को कितनी मिलेगी सैलरी? कमाई और क्या VIP सुविधाएं
Sunetra Pawar Salary Deputy CM: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। 31 जनवरी 2026 की शाम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से ठीक पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार के 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में निधन के बाद यह पद खाली हुआ था।
ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है - डिप्टी CM बनने के बाद सुनेत्रा पवार को कितनी सैलरी मिलेगी, क्या-क्या सरकारी सुविधाएं मिलेंगी और क्या मंत्री बनने पर अलग से वेतन मिलता है? आइए इस पूरे मामले के हर एंगल से समझते हैं।

▶️ महाराष्ट्र में क्यों जरूरी है डिप्टी CM का पद? (What is Deputy Chief Minister Role)
भारत के संविधान में उपमुख्यमंत्री नाम से कोई अलग संवैधानिक पद तय नहीं है। लेकिन व्यावहारिक तौर पर यह पद राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के समकक्ष माना जाता है। मुख्यमंत्री के बाद सरकार के बड़े फैसलों, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक कामकाज में उप मुख्यमंत्री की अहम भूमिका होती है। महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में डिप्टी CM का पद सत्ता संतुलन और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।
▶️ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है? (Deputy CM Salary Maharashtra)
सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनने के बाद कोई अलग "डिप्टी CM सैलरी स्लैब" नहीं मिलेगा। उनका वेतन महाराष्ट्र मंत्रियों के वेतन और भत्ते अधिनियम 1956 के तहत तय होता है। सरल शब्दों में समझें तो महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के लिए कोई अलग से सैलरी नहीं है। कैबिनेट मंत्री को मिलने वाला वेतन +भत्ते ही डिप्टी CM को भी मिलते हैं।
▶️ कुल मासिक कमाई कितनी? (Monthly Salary Breakdown)
आधिकारिक रिपोर्ट और हालिया मीडिया कवरेज के मुताबिक, महाराष्ट्र में विधायक + मंत्री (जिसमें डिप्टी CM भी शामिल) की कुल मासिक सैलरी लगभग ₹2.30 लाख से ₹2.50 लाख के बीच होती है। यानी सुनेत्रा पवार को भी हर महीने ढ़ाई लाख के आसपास सैलरी मिल सकती है। लेकिन इसमें एक ध्यान देने वाली बात है कि फिलहाल सुनेत्रा पवार विधायक नहीं हैं। इसलिए उनकी सैलरी ब्रेकडाउन थोड़ा अलग हो सकता है। लेकिन संभावना ढ़ाई लाख के आसपास मिलने की ही है।
डिप्टी CM/कैबिनेट मंत्री की सैलरी में आमतौर पर विधायक के तौर पर मूल वेतन, क्षेत्रीय भत्ता, दैनिक भत्ता, अन्य अनुमन्य भत्ते मिलते हैं। ध्यान रहे, सरकार समय-समय पर वेतन संरचना में बदलाव करती रहती है, इसलिए अंतिम आंकड़ा अधिसूचना पर निर्भर करता है।

▶️ क्या मंत्री या डिप्टी सीएम बनने पर अलग से सैलरी मिलती है? (Minister Extra Salary Explained)
यह एक बहुत आम सवाल है। जवाब है - हां और नहीं, दोनों। दरअसल विधायक बनने पर एक तय वेतन और भत्ते मिलते हैं। मंत्री या डिप्टी CM बनने पर अलग वेतन नहीं, बल्कि अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं जुड़ जाती हैं। मतलब सुनेत्रा पवार को मिलने वाली सैलरी और मंत्री/डिप्टी CM पद के कारण मिलने वाली सुविधाएं दोनों का फायदा मिलेगा।
▶️ डिप्टी CM को कौन-कौन सी VIP सुविधाएं मिलती हैं? (Deputy CM Facilities & Perks)
🔷सरकारी आवास और भत्ते (Government Bungalow Allowance)
- मुंबई या राज्य की राजधानी में सरकारी बंगला
- अगर बंगला नहीं लिया तो हाउस अलाउंस
- पानी और बिजली का खर्च सरकार उठाती है
🔷वाहन, ड्राइवर और सुरक्षा (Car, Driver, Security)
- एक या अधिक सरकारी गाड़ियां
- प्रशिक्षित ड्राइवर
- Z+ या जरूरत के मुताबिक सुरक्षा कवर
- निजी स्टाफ और प्रोटोकॉल टीम
🔷यात्रा और रोजाना खर्च (TA/DA Benefits)
- सरकारी काम से की गई यात्राओं का पूरा खर्च
- हवाई, रेल और सड़क यात्रा की सुविधा
- DA/TA यानी दैनिक और यात्रा भत्ता
🔷अन्य सुविधाएं (Additional Benefits)
- मोबाइल और इंटरनेट सुविधा
- कार्यालय खर्च
- चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य योजना
- कार्यकाल के बाद पेंशन का अधिकार
🔷पेंशन कितनी मिलती है? (MLA Minister Pension Rules)
महाराष्ट्र विधानमंडल के नियमों के मुताबिक, विधायक और मंत्री को सेवा अवधि के आधार पर पेंशन मिलती है। मूल पेंशन लगभग ₹50,000 प्रति माह होती है। हर अतिरिक्त कार्यकाल के साथ पेंशन में बढ़ोतरी होती है।

▶️ सुनेत्रा पवार कौन हैं? (Who is Sunetra Pawar -Profile)
सुनेत्रा पवार का नाम सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। उनका सामाजिक और शैक्षणिक सफर भी काफी मजबूत रहा है।
- जन्म: 18 अक्टूबर 1963
- शिक्षा: 1983 में कॉमर्स से ग्रेजुएशन
- परिवार: पिता बाजीराव पाटिल, भाई पद्मसिंह पाटिल - दोनों राजनीति से जुड़े
- शादी: 1985 में अजित पवार से
- बच्चे: पार्थ पवार और जय पवार
▶️ सुनेत्रा पवार सोशल और पॉलिटिकल रोल (Social & Political Journey)
- Environmental Forum India नाम की NGO की स्थापना
- बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल पार्क की चेयरपर्सन, जिससे हजारों महिलाओं को रोजगार
- विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी
- पुणे यूनिवर्सिटी की सीनेट मेंबर
- 2024 लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा, सुप्रिया सुले से हार
- 18 जून 2024 को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं
- अब वे महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बन गई हैं।
▶️ अजित पवार की विरासत और राजनीतिक बैकग्राउंड (Ajit Pawar Political Legacy)
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं। वे आठ बार बारामती से विधायक रहे और छह बार उप मुख्यमंत्री बने। सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे अहम विभाग संभाले। उनकी प्रशासनिक पकड़ और जमीनी राजनीति ने उन्हें "फॉरएवर डिप्टी CM" का टैग दिलाया। उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार का डिप्टी CM बनना सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि एक राजनीतिक विरासत का आगे बढ़ना भी माना जा रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications