Sunetra Pawar Deputy CM: अजित पवार की पत्नी ही बनेंगी डिप्टी सीएम, शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी तय
Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के आकस्मिक निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब यह तय हो गया है कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ही प्रदेश की नई डिप्टी सीएम होंगी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनकी बैठक हुई है। शनिवार को उनका शपथ ग्रहण होगा।
बताया जा रहा है कि वे शनिवार को शपथ ले सकती हैं। इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर शुक्रवार को बारामती में एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार के साथ पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस फैसले की सूचना बीजेपी को भी दी गई है।

Sunetra Pawar Deputy CM: राजभवन में होगा शपथ कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद विधानभवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में औपचारिक तौर पर सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिलहाल वह राज्यसभा की सांसद हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह अजित पवार की सीट से ही चुनाव लड़ेंगी या फिर विधान परिषद की सदस्यता लेंगी। बताया जा रहा है कि दोपहर में वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। शपथ समारोह को लेकर राजभवन को औपचारिक सूचना दिए जाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
NCP में भी होंगे अहम बदलाव
इस राजनीतिक बदलाव के साथ ही एनसीपी संगठन में भी बड़ा फेरबदल संभव है। जानकारी के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। फिलहाल वे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी (अजीत पवार गुट) के सामने नेतृत्व का बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। हालांकि, अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सुनेत्रा पवार ही उनकी पार्टी और विरासत को आगे लेकर जाएंगी। इस बात की भी संभावना है कि उनके दोनों बेटों पार्थ और जय में से भी कोई जल्द राजनीति में आ सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे पार्टी और महायुति सरकार दोनों की स्थिरता बरकरार रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications