मुंबई लोकल में निर्मला सीतारमण ने किया सफर, Video शेयर कर फडणवीस बोले- इसलिए बननी चाहिए तीसरी बार मोदी सरकार

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्‍तर प्रचार शुरू कर दिया है।भाजपा लतातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए जनता से सीधा संपर्क साधना शुरू कर चु‍की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने को लेकर दावा भी कर चुके हैं।

FM

इस सबके बीच शनिवार को महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारणम का वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ ही उन्‍होंने लिखा है इसलिए बननी चाहिए तीसरी बार मोदी सरकार।

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करती नजर आ रही हैं। वो अपनी सीट के सामने बैठे लोगों से बात कर रही हैं।

डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा है "इसलिए चाहिये तीसरी बार मोदी सरकार, वो भी 400 पार देश की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन जी ने मुंबई की लोकल में सफ़र किया और आम लोगो से संवाद किया।

उन्‍होंने आगे लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में प्रत्येक नेता जनसेवक के रूप में देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए कार्यरत है।"

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 370 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्‍य रख चुकी हैं। 370 सीटों के लक्ष्‍य के लिए माना जा रहा है कि ये प्रतीकात्‍मक स्‍वरूप है, क्‍योंकि भाजपा की केंद्र सरकार ने इसी कार्यकाल में जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को रद्द किया था। वहीं भाजपा ने एनडीए गठबंधन के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य रखा है।

https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/pm-modi-and-cm-yogi-adityanath-expressed-grief-over-kasganj-road-accident-wished-speedy-recovery-of-889951.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+