Solapur South Election Results 2019 live : सोलापुर साउथ में भाजपा के सुभाष सुरेशचंद्र आगे
मुंबई। 9 AM महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम गुरुवार सुबह 8 बजे आने लगे। इस बार राज्य में कुल 1,169 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद थी। जैसे ही ईवीएम से मतगणना शुरू हुई, लोगों की नजरें चुनाव रिजल्ट जानने को लालायित हो उठीं। सुबह 8:30 तक महाराष्ट्र की सोलापुर शहर मध्य सीट से कांग्रेस की प्रणिती शिंदे आगे चल रहे थे। जबकि, सोलापुर साउथ में भाजपा-शिवसेना के प्रत्याशी आगे हो गए।

राज्य में भाजपा-शिवसेना की वापसी के आसार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 21 अक्टूबर, सोमवार को संपन्न हुई थी। राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या 8.98 करोड़ है। इस बार राज्य में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई। चुनाव में 3237 प्रत्याशियों ने भाग लिया। जिनमें से 1400 उम्मीदवार निर्दलीय थे। पिछली बार की तरह यहां शिवसेना-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) गठबंधन से रहा। राज्य में सबसे ज्यादा 262 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनाव लड़ा। वहीं, भाजपा ने 150, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 101 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। राज्य में सोलापुर साउथ विधानसभा सीट से भाजपा के सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख, कांग्रेस के मौलली बशुमिया सैय्यद (बाबा मिस्त्री), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अमितकुमार संजय अजानलकर एवं बसपा के नागनाथ गणपति द्वापरगुडे ने चुनाव लड़ा है।
तौलिए के लिए मशहूर है सोलापुर
महाराष्ट्र की सोलापुर साउथ विधानसभा सीट सोलापुर जिले में ही है। यह सीना नदी के किनारे स्थित है। यहां के चद्दर, तौलिए दुनियाभर में मशहूर हैं। जबकि, बीड़ी का भी खूब उत्पादन होता है। 2014 के विधानसभा चुनाव भाजपा ने जीते थे। तब भाजपा के उम्मीदवार सुरेशचंद्र देशमुख ही थे। देशमुख को 70,077 वोट मिले थे। जबकि, कांग्रेस के दिलीप ब्रह्मदेव माने 42,954 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

कितने मतदाता थे इस विधानसभा सीट पर
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में सोलापुर दक्षिण में कुल मतदाताओं की संख्या 2,96,544 थी। जिनमें 1,59,151 पुरुष मतदाता और 1,37,393 महिला मतदाता थे। सोलापुर साउथ विधानसभा चुनाव परिणाम (2014) के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications