Shiv Sena Symbol: 'त्रिशूल' और 'शिवसेना बालासाहेब ठाकरे' है उद्धव की पहली पसंद, शिंदे गुट आज देगा अपने ऑप्शन
Shiv Sena Symbol: 'त्रिशूल' और 'शिवसेना बालासाहेब ठाकरे' है उद्धव की पहली पसंद, शिंदे गुट आज देगा अपने ऑप्शन
शिवसेना सिंबल फ्रीज विवाद: चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह (सिंबल) को फ्रीज करने के एक दिन बाद, शिवसेना ने नए नामों और चुनाव चिह्न की लिस्ट सौंपी है। धनुष और तीर वाला सिंबल फ्रीज होने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट में होने वाले उपचुनाव के लिए तीन नए नामों और चुनाव चिह्न की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी है। शिवसेना ने नए नामों में, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे के नाम सुझाए हैं। वहीं शिवसेना ने चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरत और मशाल के सिंबल सुझाए हैं।

इसमें शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़ की सिंबल के लिए पहली पसंद ''त्रिशूल'' है और पार्टी नाम के लिए पहली पसंद '' शिवसेना बालासाहेब ठाकरे'' है।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिसहाल सिर्फ उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट ने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के नाम सुझाए हैं। शिंदे गुट आज (सोमवार 10 अक्टूबर) को चुनाव आयोग को अपने विकल्प सौंप सकते हैं।
शिवसेना के वकील विवेक सिंह ने चुनाव आयोग को अंतरिम नामों की पसंद की लिस्ट दे दी है। बता दें कि ठाकरे गुट द्वारा सुझाए गए चुनावी सिंबल, चुनाव आयोग द्वारा दिए गए 197 प्रतीक और नामों की सूची में से ही है। लेकिन फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग किस गुट के पक्ष में फैसला करेगा।
महाराष्ट्र विधायिका के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे ने कहा कि यह चुनाव आयोग के विवेक पर है कि वो क्या फैसला करते हैं। अनंत कलसे बोले, "अगर दोनों में से कोई भी गुट चुनाव आयोग के फैसले से खुश नहीं है, तो उन्हें इसे हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का अधिकार है।"












Click it and Unblock the Notifications