'विभागों के बंटवारे पर चल रहा विचार, जल्द कैबिनेट विस्तार की संभावना', बोले शिंदे गुट के MLA संजय शिरसाट

शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने 1-2 दिन में कैबिनेट विस्तार की संभावना बताई है।

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बाद अब शिंदे सरकार कैबिनेट विस्तार करने वाली है। इसके लिए सीएम एकनाथ शिंदे अपने विचार रख चुके हैं। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि विभागों के बंटवारे पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि विभागों के बंटवारे पर अभी भी विचार चल रहा है और 1-2 दिनों में कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है। तीनो पार्टियां (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) को एक पेज पर आने की जरुरत है। हम मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं और फिर हमें अधिक जानकारी मिल सकती है। अधिकारियों को पोर्टफोलियो तय करने दें।

sanjay shirsat

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बागी होकर शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही जब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बीजेपी एक बार फिर सबको चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के बागी अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों को मंत्री पद देकर सभी को चौंका दिया। इसी तरह से बीजेपी फिर ऐसा कुछ बड़ा दांव खेल सकती है।

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर दिल्ली से बीजेपी का आलाकमान करेगा। बताया जा रहा है कि अजित पवार खुद वित्त मंत्रालय हासिल करना चाहते हैं, हालांकि उनकी इस मांग पर एकनाथ गुट की शिवसेना के विधायकों को आपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+