26/11 को लेकर सियासत तेज, वडेट्टीवार के बयान पर मिलिंद देवड़ा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
मुंबई के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक काले अध्याय के रूप में दर्ज 26/11 की घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। हेमंत करकरे की मौत पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के दिए बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा ने विजय वडेट्टीवार के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
शिव सेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा, ''यह बेहद शर्मनाक बयान है...26/11 हमले के दौरान मैंने दक्षिण मुंबई, महाराष्ट्र और भारत के लोगों को जो दर्द, पीड़ा और आतंक देखना पड़ा...उसे देखा... वे पाकिस्तान को खुश करने और एक समुदाय को दोषी ठहराने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? एक भारतीय के रूप में, एक विपक्षी दल का एक जिम्मेदार नेता उसी पार्टी से दूसरी बार यह बयान दे रहा है और पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है।"
यह भी देखें: '20 साल में पहली बार नहीं लडूंगा चुनाव', कांग्रेस छोड़ शिवसेना में जाने वाले मिलिंद देवड़ा का छलका दर्द

बता दें, मिलिंद देवड़ा 26/11 हमले के दौरान कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से अपना 55 साल का पारिवारिक रिश्ता तोड़कर शिव सेना में शामिल हुए हैं।
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena leader Milind Deora says, "It is a very shameful statement...During the 26/11 attack...I saw the pain, suffering and terror that the people of South Mumbai, Maharashtra and India had to witness...Why are they trying to appease Pakistan and blame one… https://t.co/qcoq3nsxhV pic.twitter.com/y2f76wGYKj
— ANI (@ANI) May 5, 2024
क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पूर्व प्रमुख आईपीएस हेमंत करकरे की मौत 2008 के मुंबई हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों की गोली से नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को जो गोली लगी थी वो कसाब या आतंकियों की तरफ से नहीं चली थी बल्कि 'आरएसएस को समर्पित' एक पुलिस अधिकारी के हथियार से चली थी।
विजय वडेट्टीवार ने पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे का जिक्र करते हुए मुंबई उत्तर मध्या लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर निशाना साधा। वडेट्टीलार ने कहा, "बिरयानी का मुद्दा उठाकर निकम ने कांग्रेस को बदनाम किया। क्या कोई कसाब को बिरयानी देगा? बाद में उज्ज्वल निकम ने इसे स्वीकार कर लिया, कैसा वकील है, गद्दार है जिसने कोर्ट में गवाही ही नहीं दी। जिस गोली से मुंबई पुलिस के अधिकारी हेमंत करकरे की मौत हुई वह कसाब की बन्दूक से नहीं, उस समय आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से चली थी, अगर कोर्ट से यह सच छुपाने वाले गद्दार को बीजेपी टिकट दे रही है तो सवाल उठता है कि बीजेपी इन गद्दारों का समर्थन क्यों कर रही है।"
वहीं, महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की हत्या के बारे में अपने कथित बयान पर अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है, "ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने तो बस वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था। जिस गोली से गोली मारी गई, उसके बारे में हर जानकारी मौजूद थी। हेमंत करकरे को गोली लगी थी, ये आतंकियों की गोली नहीं थी...।"
यह भी देखें: कांग्रेस 'बहुत वामपंथी हो गई है', मिलिंद देवड़ा ने पार्टी के एजेंडे को क्यों बताया विभाजनकारी?












Click it and Unblock the Notifications