Maharashtra: बारामती में सुनेत्रा- सुप्रिया की उम्मीदवारी कयासों के बीच बड़ा टर्न! अजित को शरद पवार का न्योता
Maharashtra: सुनेत्रा पवार और एनसीपी-शरदचंद्र पवार नेता सुप्रिया सुले की बारामती से उम्मीदवारी पर चर्चा के बीच शरद पवार ने डिप्टी सीएम अजित पवार को निमंत्रण भेजा है। एनसीपी नेता को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। ऐसे में एनसीपी के बीच एक चर्चा का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि इससे पहले बारामती सीट को लेकर भी चर्चा तेज है। दावा किया जा रहा है कि अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को शरद पवार की बेटी व मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती से मैदान में उतार सकते हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम अजित पवार की चचेरी बहन व मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले खिलाफ पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित ने कहा कि पार्टी कैडर बारामती निर्वाचन क्षेत्र में एकजुट है। बारामती में एनसीपी में कोई दरार नहीं है। उम्मीदवार का चयन सोच समझकर किया जाएगा।

वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए मार्च में बारामती का दौरा करेंगे। इस बीच शरद पवार ने अपने भतीजे अजीत पवार सहित राज्य नेतृत्व को अपने घर पर 2 मार्च को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण उन खबरों के बीच आया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में विभाजन की साजिश रचने वाले अजित पवार अपनी पत्नी को शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती से मैदान में उतार सकते हैं।
बता दें कि दो मार्च को बारामती में नमो रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के 12 एकड़ के मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे और अन्य जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications