Maharashtra के 'बंटी और बबली' ने माझी लड़की बहन योजना में लगाई सेंध, जानें कैसे 30 महिलाओं का हड़प लिया रुपया?
Majhi Ladkhi Bahin Yojana: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना (Majhi Ladkhi Bahin Yojana) में हुई बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक पति पत्नी ने बड़ी ही चलाकी से महाराष्ट्र सरकार की इस योजना में सेंध लगा दी। दोनों ने चालाकी से एक दो नहीं बल्कि 30 लाभार्थी महिलाओं के पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
इस धोखेबाज पति-पत्नी ने बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली की याद ताजा कर दी है। आइए जानते हैं कौन हैं ये पति-पत्नी, जिन्होंने माझी लड़की योजना में धोखाधड़ी कर पूरे सरकारी तंत्र पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसके साथ जानिए आखिर ये कैसे एक ही खाते में 30 महिलाओं का पैसा ट्रांसफर करने में कामयाब हुए?

कौन है ये धोखेबाज पति-पत्नी?
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की माझी लड़की बहन योजना में सेंध लगाने ये धोखेबाज पति-पत्नी सतारा जिले के हैं। सतारा पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए इस पति-पत्नी की पहचान प्रतीक्षा पोपट जाधव और गणे संजय घडगे के रूप में हुई है। प्रतीक्षा नाम की महिला के नाम पर ये खाता था।
कैसे हुआ भांडाफोड़?
पुलिस के अनुसार इस पति-पत्नी ने माझी लड़की बहन योजना के तहत अधिक से अधिक पैसा पाने की लालच में इस योजना के तहत 30 आवेदन कर डाले लेकिन एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके कारण उनकी काली करतूत का भांडाफोड़ हो गया।
जानें कैसे 30 महिलाओं का हड़प लिया रुपया?
दरअसल, इन्होंने 30 आवेदन करने के लिए 30 अलग-अलग आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था लेकिन जो बैंक अकाउंट इस आधार कार्ड से जुड़ा था वो एक ही था। हद तो इस बात की है कि इस योजना के तहत 30 आवेदकों के पैसे एक ही खाता संख्या में ट्रांसफर कर दिए।
कैसे हुआ खुलासा
इतनी बड़ी धोखाधड़ी सरकारी अधिकारियों ने स्वयं नहीं पकड़ी बल्कि परवेल में रहने वाली एक महिला की शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की गई। महिला की शिकायत पर तीन सदस्सीय जांच समिति गठित की गई। जिसकी जांच में ये खुलासा हुआ कि योजना के तहत 30 आवेदकों के पैसे एक ही खाते में डिपॉजिट कर दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने सतारा के रहे वाले इस जालसाज पति-पत्नी को अरेस्ट किया।
जानें एक महिला को कितना मिलता है रुपया
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये माझी लड़की योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करके दिए जाते हैं। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की आयु के बीच की महाराष्ट्र की शादीशुा, तलाकयाफ्ता और बेसहारा महिलाओं को धनराशि ट्रांसफर की जाती है। एक महिला को इस योजना के तहत अधिकतम सलाना 2.5 लाख रुपये तक ही दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications