4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में संजय राउत, उद्धव ठाकरे बोले-' ये बदले की राजनीति', Top points

मुंबई, 02 अगस्त। शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 जुलाई तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। रविवार को राउत को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउत को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार वालों से मुलाकात की और भाजपा पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है।

sanjay raut

बता दें कि संजय राउत के घर पर कई घंटों तक ईडी की छापेमारी चली थी, इस दौरान उनके घर से 11.5 लाख रुपए कैश बरामद किए गए थे। यही नहीं राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सोमवार को ईडी ने पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद संजय राउत को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उनकी हिरासत की मांग की गई। ईडी ने कोर्ट को बताया कि राउत ने 1.06 करोड़ रुपए पात्रा चॉल घोटाले में लिए थे। वहीं राउत के वकील अशोक मुंडरगी ने कहा कि सिर्फ बदले की राजनीति के चलते गिरफ्तार हुई है।

दलीलों को सुनने के बाद संजय राउत को कोर्ट ने चार दिन की हिरासत में भेज दिया। जब संजय राउत कोर्ट में थे तो उद्धव ठाकरे ने उनके परिवार वालों से मुलाकात की और कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है। यह हमे खत्म करने का षड़यंत्र है। हमे उन सभी लोगों को खत्म करना है जो हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। इस तरह की बदले की राजनीति और सोच चल रही है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा संजय राउत की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ है।

इन सब के बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि ईडी की संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई कुछ पुख्ता सबूतों के आधार पर लगती है। ईडी ने यह कार्रवाई जरूर कुछ अहम दस्तावेजों के आधार पर की होगी। मैं इस मामले पर आगे कुछ नहीं चाहता हूं। उनकी गिरफ्तारी और इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर कोर्ट में चर्चा होगी। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद में सड़क पर प्रदर्शन किया। क्रांति चौक इलाके में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+