'संजय राउत की मानसिकता विकृत, नहीं शेयर की पूरी फोटो, बावनकुले पर आरोपों को लेकर फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर संजय राउत के आरोपों को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि बावनकुले की पूरी तस्वीर शेयर नहीं की गई है। ये राउत के आरोप नहीं बल्कि उनकी विकृत मानसिकता है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा, "इसमें संजय राउत की विकृत मानसिकता दिख रही है कि वह कितने हताश हैं। उस होटल में चन्द्रशेखर बावनकुले अपने पूरे परिवार के साथ रुके थे। जहां उन्होंने डिनर किया था, उसी जगह पर रेस्टोरेंट और कसीनो भी थे। जानबूझकर एक अधूरी फोटो ट्वीट की गई है। पूरी फोटो में बावनकुले अपनी पत्नी, बेटी और पूरे परिवार के साथ नजर आएंगे। यह विकृत मानसिकता खत्म होनी चाहिए. इतनी निराशा ठीक नहीं है। इससे कम स्तर क्या हो सकता है जहां आप मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करके ऐसे आरोप लगाएं।"
बता दें कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के प्रवक्ता संजय रावत ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र जल रहा है और ये जुआ खेल रहे हैं। वहीं इसको लेकर बीजेपी ने पलटवार किया।
सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया एक्स पर चंद्रशेखर बावनकुले के चेहरे से मिलती-जुलती एक तस्वीर डाली। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "महाराष्ट्र जल रहा है, ये सज्जन मकाऊ के एक कैसीनो में जुआ खेल रहे हैं. फोटो को जूम करके देखिए. क्या वे वो ही है? पिक्चर अभी बाकी है।"












Click it and Unblock the Notifications