जेल से बाहर आए संजय राउत, तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में होंगे भर्ती
महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार का दिन काफी अहम रहा। पात्रा चॉल मामले ने राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से जमानत मिल गई और वो रिहा भी हो गए। ऐसे में उद्धव ठाकरे गुट में जश्न का माहौल है। हालांकि राउत की सेहत कुछ ठीक नहीं है, ऐसे में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट से भी उनको राहत मिल गई है। वहां पर ईडी ने याचिका दायर कर संजय राउत और प्रवीण राउत की रिहाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। अब गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होगी।

मामले में संजय राउत के भाई सुनील ने कहा कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जेल से छूटने के बाद वो पहले उद्धव ठाकरे से मिलने जाएंगे। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी उनके जाने का प्लान है। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर उद्धव गुट में जश्न का माहौल है।
शेर बाहर आ गया: सुषमा अंधारे
वहीं संजय राउत की जमानत पर उद्धव गुट की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने कहा कि शेर लौटा आया है। जब तक उद्धव ठाकरे की पार्टी में संजय राउत जैसा नेता हैं, उसे कोई डर नहीं है। वहीं शिवसेना नेता भास्कर जाधव रिहाई की खबर सुनते ही भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ये खुशी के आंसू हैं। सभी शिवसैनिक आज भावुक हो गए हैं। राउत एक सिद्धांतवादी नेता हैं, उनको तोड़ने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं झुके। इस वजह से उनको जेल में डाल दिया गया था। फिर वो मजबूती से खड़े हैं।
3 महीने से जेल में थे
आपको बता दें कि 3 महीने पहले पात्रा चॉल मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। तब से वो जेल में थे। अब मुंबई की पीएमएलए कोर्ट की तरफ से उन्हें जमानत दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications