अजित पवार के बर्थडे पर अनोखी बधाई देकर अब बुरे फंसे विधानसभा सत्र में रमी खेलने वाले मंत्री, लग रहे ये आरोप

Ajit Pawar birthday Manikrao Kokate wish: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को मोबाइल पर रमी खेलते हुए पकड़े जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं इस विवाद में फंसे मंत्री कोटाके ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक ऐसा नायाब तरीका अपनाया, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

दरअसल, कोकाटे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सिन्नर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के अंतर्गत 11 एकड़ कृषि भूमि पर "हैप्पी बर्थडे, दादा" (अजित पवार को पार्टी में इसी नाम से जाना जाता है) लिखवाया। इस संदेश में पवार की एक बड़ी तस्वीर भी शामिल है। जिसके बादअजित पवार गुट वाली एनसीपी एक बार फिर बुरे फंस चुके हैं।

Manikrao Kokate

8 लोगों ने 10 घंटे में तैयार किया ये अनोखा बर्थडे मैसेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कलाकारों मंगेश निपानिकर और क्षिप्रा मानकर के नेतृत्व में आठ लोगों और दो ट्रैक्टरों ने छह दिनों तक प्रतिदिन 10 घंटे काम करके उपमुख्‍यमंत्रीअजित पवार के लिए ये कृषि मंत्री के निर्देश पर ये अनोखा बर्थडे मैसेज तैयार किया है।

क्‍या ये तरीका अजित पवार को कर पाएगा खुश?

अब सवाल यह है कि क्या कोकाटे का यह तरीका अजित पवार को खुश करने में सफल होगा? यह कहना मुश्किल है। लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर एनसीपी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है और अजित पवार पर अपने मंत्री कोटो को बर्खास्त करने का दबाव है।

मंत्री पद जाने का सता रहा भय!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो पहले से ही मराठी भाषा विवाद में राजनीतिक समर्थन वाले गुंडों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं को रोकने में विफल रहने के कारण आलोचना का सामना कर रहे हैं, ने भी कोकाटे के इस कृत्य की निंदा की है। भाजपा और महायुति गठबंधन के तीसरे सदस्य, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के अन्य सदस्यों ने भी कृषि मंत्री की आलोचना की है। उनका मानना है कि सत्तारूढ़ गठबंधन को जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एक कड़ा संदेश देना आवश्यक है।

रमी खेलने पर मंत्री ने दी ये सफाई?

हालांकि, एनसीपी ने अभी तक कोकाटे के भाग्य पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस बीच, विवादों में घिरे मंत्री ने इस पूरे मामले को "एक छोटा मुद्दा" बताकर कम आंकने की कोशिश की है। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह वास्तव में पैसे के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को इतना क्यों खींचा गया? अगर आपका फोन और बैंक खाता लिंक नहीं है तो आप ऑनलाइन रम्मी नहीं खेल सकते... मैं अपना विवरण दूंगा और हर कोई जांच कर सकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि उन्होंने सदन में ताश खेला, उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

कृषि मंत्री ने पहले किया था ये दावा

इससे पहले, कोकाटे ने दावा किया था कि वह वास्तव में गेम नहीं खेल रहे थे, बल्कि यह "मेरे फोन पर डाउनलोड हो गया था"। उन्होंने कहा कि वह इसे "स्किप" करने की कोशिश कर रहे थे और विपक्ष पर अधूरा वीडियो दिखाकर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, "मैंने दो बार कोशिश की, लेकिन मुझे पता नहीं चला कि कैसे लेकिन अगले ही पल, मैंने इसे स्किप कर दिया।"

शरद पवार के पोते ने रमी खेलते हुए मंत्री का वीडियो किया था शेयर

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार जाेकि शरद पवार के पोते भी हैं उन्‍होंने ये वीडियो शेयर करते हुए हुए कहा था, "क्या ये गुमराह मंत्री और सरकार कभी फसल बीमा, ऋण माफी और मूल्य समर्थन की मांग करने वाले किसानों की हताश भरी गुहार सुनेंगे?"

गौरतलब है कि 2023 में अजित पवार ने शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से बागी एनसीपी विधायकों को भाजपा के खेमे में पहुंचा दिया था। इससे महाराष्ट्र सरकार पर भगवा पार्टी का नियंत्रण मजबूत हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+