चलती मुंबई लोकल ट्रेन से गिरी मां और बच्ची, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
चलती मुंबई लोकल ट्रेन से गिरी मां और बच्ची, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन पर हर दिन लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। स्टेशन पर ट्रेन के आते ही यात्री दौड़ते- भागते हुए ट्रेन पकड़ते हैं। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की होती है, जिसमें कई बार बड़ा हादसा भी हो जाता है। ऐसा ही एक हादसा दो दिन पहले मुंबई में रेलवे स्टेशन पर हुआ, प्लेटफार्म पर चलती मुंबई लोकल ट्रेन से महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ गिर गई जिनकी सीआरपीएफ जवान ने भगवान बन कर जान बचाई।

मां और बच्चे चलती ट्रेन से धक्के के कारण गिरी बाहर
सोशल मीडिया ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुंबई रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरानजर आ रहा है। लोकल ट्रेन आते ही लोकल ट्रेन पर लोग धक्का मुक्की करते हुए चढ़ने लगते है। इसी भीड़ में लोकल ट्रेन पर अपने बच्चे के साथ महिला चढ़ती है लेकिन धक्का मुक्की के कारण वो अपने बच्चे समेत चलती ट्रेन से नीचे गिर जाती है जिसे RPF(रेलवे सुरक्षा बल) की अपराध शाखा के जवान ने समय रहते बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया।

भगवान बन कर पहुंचे दो आरपीएफ जवान
ये वीडियो मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन का है। महिला जब अपने बच्चे के संग ट्रेन से नीचे गिरती है तो चलती ट्रेन से कुछ दूर तक रगड़ती हुई जाती भी नजर आ रही है लेकिन स्टेशन पर खड़े आरपीएफ के दो जवानों ने सर्तकता से दोनों को खींच कर तुरंत बचा लिया।

समय पर नहीं बचाते तो जान से हाथ धो बैठते मां और बच्चा
मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की धक्कामुक्की के कारण चलती लोकल ट्रेन से दोनों गिरी थी। जिन्हें अंत समय में अगर आरपीएफ के जवानों ने नहीं बचाया होता तो मां और बच्ची दोनों चलती ट्रेन से कट कर जान से हाथ धो बैठती। ये वीडियो जो वायरल हो रहा है वो रेलवे विभाग के सीसीटीवी कैमरे का है।

आरपीएफ जवान की हो रही जमकर तारीफ
वायरल वीडियो को देखकर यूसर्ज आरपीएफ के दोनों जवानों की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोग इस हादसे सीख लेने की भी बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उन जवानों को सलाम।
#WATCH | Mumbai: Two jawans of the Crime Wing of RPF (Railway Protection Force) saved the lives of a woman and her child who fell off a moving local train due to the jostling of passengers after they boarded it at Mankhurd Railway Station.
(Source: RPF) pic.twitter.com/rHKyxhXYXT
— ANI (@ANI) November 2, 2022
लोकल ट्रेन में यात्रा सबसे खराब और जोखिम भरा है
एक यूजर ने लिखा वास्तव में यह मुंबई में सार्वजनिक परिवहन पर ध्यान देने के लिए बिल्कुल सही समय है। भीड़भाड़ मुख्य कारण है यात्रियों की सुविधा के लिए और प्रबंध होने चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा लोकल ट्रेन यात्रा सबसे खराब और जोखिम भरा है। लोग जानवरों की तरह यात्रा करने को मजबूर है ।
'50 की उम्र में ऐसा प्यार', ट्रेन के अंदर बीवी के पैरों में नेल पॉलिश लगाते पति का Video Viral












Click it and Unblock the Notifications