'50 की उम्र में ऐसा प्यार', ट्रेन के अंदर बीवी के पैरों में नेल पॉलिश लगाते पति का Video Viral
ट्रेन की बर्थ पर पति ने पत्नी के पैर में लगाई नेल पॉलिश, Video देख लोग बोले- यूं ही मिलते रहें हम-सफ़र प्यार
Husband Wife Viral Video: पति पत्नी जब अग्नि के सात फेरे लेते हैं तब वो हर सुख दुख में साथ देने की कसमें खाते हैं। भले ही किसी बात पर उनका टकराव हो जाएं लेकिन इनके बीच का प्यार अटूट रहता है और समय के साथ कम नहीं और बढ़ता जाता है। विवाहित जीवन के पति पत्नी दो पहिए होते हैं जिन्हें कदम से कदम मिलाकर बैलेंस बनाकर चलना पड़ता है और पार्टनर को खुश करने के लिए कभी कभी कुछ एक्स्ट्रा केयर भी करनी लाजमी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रह कोई पति की जमकर तारीफ कर रहा है।

ट्रेन में बैठे पति ने पत्नी के पैर में लगाई नेल पॉलिस
दरअसल, ये वीडियो ट्रेन के एक कोच का है जिसे एक अधेड़ उम्र के पति पत्नी सफर कर रहे हैं। पत्नी बर्थ पर आराम से बैठी है और उसके सामने की बर्थ पर बैठा उसका पति अपनी पत्नी के पैर की उंगलियों में नेल पॉलिश लगाता नजर आ रहा है।

को-पैसेंजर ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया ये पल
इस खूबसूरत प्यार और केयरिंग पल को सामने की साइट सीट पर बैठे शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर दिया।

'50 की उम्र में ऐसा प्यार'
50 साल का पति पत्नी के इस वायरल वीडियो में जितना मगन होकर पति अपनी पत्नी के पैरों की उंगलियों में नेलपेंट लगा रहा है, उससे साफ पता चल रहा है कि उनके बीच में प्यार और कितनी अधिक अंडस्टैडिंग है। इतना ही नहीं ऐसा करते समय पति को उन्हें नेलपेंट लगाते हुए देखने वालों से भी कोई फर्क नहीं पड़ा वो अपनी पत्नी को सजाने में तल्लीन नजर आया ।

वीडियो शेयर कर लिखा- यूं ही मिलते रहें हम-सफ़र प्यार के
इस वीडियो को दिलीप सोलंकी नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सोलंकी ने बहुत प्यारा मैसेज भी लिखा- यूं ही चलते रहें प्यार के क़ाफ़िले, यूं ही मिलते रहें हम-सफ़र प्यार के।
लोग कर रहे ये कमेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अपलोड होते ही लोग जमकर कर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स का दिल खुश हो गया। एक यूजर ने लिखा ऐसा असली प्यार जो ये नहीं सोचा की हमें कोई देख रहा है कोई क्या कहेगा, दिखता है तो सिर्फ अपना प्यार। वहीं कई यूजर इस उम्र में दोनों के बीच इस प्यार को देखकर आश्चर्य भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications