2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रितेश देशमुख, बोले- कांग्रेस हमारे खून में बसती है

मुंबई, 01 जुलाई। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से उथल-पुथल मचा हुआ था। शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई। एकनाथ शिंदे ने प्रदेश के मुख्यंमत्री पद की शपथ ली और देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए हैं। रितेश देशमुख ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए इसके संकेत दिए हैं। रितेश देशमुख ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून में बसती है, यह सिर्फ पार्टी नहीं है, यह हमारे लिए भावना है। इसके साथ ही रितेश ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

riteish

बता दें कि शिवसेना ने 2019 में कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन से महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन किया था। तकरीबन ढाई साल के बाद सरकार गिर गई। जिस तरह से शिवसेना के बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोला उसके बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिवसेना की ओर से 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा गया, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने इन विधायकों को नोटिस जारी करके 27 जून तक जवाब मांगा था। लेकिन बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों को राहत देते हुए उन्हें 11 जुलाई तक का समय दिया। साथ ही फ्लोर टेस्ट कराने पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश में सियासी घटनाक्रम काफी तेजी से बदले। भारतीय जनता पार्टी ने बागी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार का गठन किया और एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए, जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने। बहरहाल अभी यह देखना दिलचस्प है शिवसेना का अगला कदम क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+