एकनाथ शिंदे से मांगा गया इस्तीफा? NCP में फूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा
एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अजित पवार की बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ चुका है। अजित पवार द्वारा आठ अन्य एनसीपी विधायकों के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में 'तख्तापलट' करने के बाद महाराष्ट्र सरकार की कैबिनट में फेरबल होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं इस सबके बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया है कि एकनाथ शिंदे से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा अजित पवार के भाजपा के साथ आने से एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ सकता है।
आदित्य ठाकरे का ये बयान ऐसे समय में आया हैं जब भाजपा द्वारा एकनाथ शिंदे को दरकिनार किए जाने और पवार के उत्थान की आशंकाओं के कारण शिंदे खेमे की चिंता बढ़ चुकी है।
आदित्य ठाकरे ने का मैंने सुना है कि...
याद रहे आदित्य ठाकरे ने शिंदे को सीएम पद से हटाए जाने का बयान जारी किया था। वहीं अब आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि मैंने सुना है कि सीएम एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और सरकार में कुछ बदलाव हो सकता है।
शिंदे ने कहा मेरी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है
बता दें महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अजित पवार और एनसीपी नेताओं को शामिल किए जाने को लेकर शिवसेना में विद्रोह से साफ इनकार किया है और साथ ही कहा है कि उनकी स्थिति को कोई खतरा नहीं है।
भाजपा नेता ने इस मुद्दे पर जानें क्या कहा?
वहीं महाराष्ट्र मे नए मुख्यमंत्री की अटकलों कपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी बयान देते हुए विराम लगा दिया है। बावनकुले ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहा है और महाराष्ट्र में एकनाथा शिंदे सीएम बने रहेंगे।
वहीं शिवसेना नेता उदय सामंत बयान दिया कि हम इस्तीफा देने वाले नहीं बल्कि लेने वाले हैं। ठाकरे गुट द्वारा यह सब असंतोष की खबरें शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
शिंदे के मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें महाराष्ट्र में भाजपा और शिंदे शिवसेना के गठन के एक साला बाद शिंदे-फडणवीस सरकार के अगले सप्ताह दूसरे कैबिनेट विस्तार की उम्मीद है। एचटी ने पहले रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैबिनेट में शिवसेना और बीजेपी से पांच-छह नेताओं को शामिल किए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications