Video: इस मां की चीख सुनिए मोदी जी, गुनाहों की सजा गरीबों को क्यों देते हैं, नांदेड़ घटना पर बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi On Nanded Death Hits PM Modi: महाराष्ट्र के नांदेड़ में मरीजों की मौत से चीख-पुकार मची है। 72 घंट में 38 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा है। वीडियो में एक महिला जोर-जोर से विलख रही हैं। वह बहुत जोर-जोर से अपनी छाती पीट रही हैं। रोते-रोत बदहवास हो जाती हैं। अपनों के चले जाने के बाद जोर जोर से रो रही हैं।

आपके गुनाह ने इन गरीबों और मासूमों की जान ले ली- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि कलेजे को चीर देने वाली नांदेड़ की इस गरीब मां की चीखें सुनिए प्रधानमंत्री जी। आप अपने गुनाहों की सजा हमेशा गरीबों को क्यों देते हैं? आपके गुनाह ने इन गरीबों और मासूमों की जान ले ली। चीख सुनिए और इस मां के दर्द को महसूस कीजिए।
मृतक मरीजों के परिजनों ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप
मृतक मरीजों के परिजनों ने अस्पताल पर दवाइयों की कमी और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाई की कमी थी, जरूरत पड़ने पर अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं थी, जिससे मरीजों की जान चली गई। यह घटना डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई है।
प्रसव विभाव के डॉक्टरों और डीन के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद प्रसव विभाव के डॉक्टरों और डीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र से एक और बुरी खबर! नांदेड़ के बाद छत्रपति शंभाजीनगर के अस्पताल में 12 मरीजों की मौत












Click it and Unblock the Notifications