Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pune Yavat clash: पुणे के यवत में बवाल, शिवाजी प्रतिमा तोड़फोड़ के विरोध में मस्जिद पर पथराव

Pune Yavat clash: महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत कस्बे में सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को चुनौती देती एक चिंताजनक घटना सामने आई है। इतिहास और सम्मान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से पहले ही इलाके में तनाव व्याप्त था, और इसी बीच एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया कथित आपत्तिजनक स्टेटस उस तनाव को और भड़का गया।

इस घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया, और गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को दो समुदायों के बीच झड़प की स्थिति बनी और यवत की एक मस्जिद पर पथराव की खबर ने माहौल और संवेदनशील बना दिया।

Pune Yavat clash

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पुणे जिले के यवत गांव में विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक युवक ने अपने व्हाट्सएप या फेसबुक स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, गांव में आक्रोश फैल गया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद युवक को थाने लाकर कार्रवाई शुरू की गई।

हालांकि, गांव में एक सप्ताह पहले ही एक और विवादित घटना घट चुकी थी, जिससे माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैली नई पोस्ट ने लोगों की भावनाओं को भड़का दिया। इसके बाद कुछ लोग सड़कों पर उतर आए और कुछ युवकों ने एक ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गुरुवार को भाजपा विधायक गोपीचंद पडळकर ने इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यवत में मोर्चा निकाला था।

शुक्रवार को झड़प के दौरान यवत की एक मस्जिद पर पथराव हुआ, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया है। इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदू संगठनों ने लगाया गंभीर आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह घटना जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने के उद्देश्य से की गई है। उनका कहना है कि प्रतिमा खंडित कर हिंदू समाज की भावनाएं आहत की गई हैं। इसके विरोध में यवत और आसपास के गांवों में बंद का आयोजन किया गया, जहां जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।

प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अब फोन टैप का बवाल, मंत्रियों की जासूसी के आरोप से मची सनसनी

पुलिस ने क्या कहा?

पुणे जिले के एसपी संदीप सिंह गिल ने यवत गांव में फैले तनाव पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच सूचना मिली कि एक युवक ने अपने व्हाट्सएप या फेसबुक स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। शिकायत मिलते ही उसे थाने लाया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।'

उन्होंने बताया कि, युवक की पोस्ट वायरल हो गई थी और पहले से ही तनावग्रस्त माहौल के कारण स्थिति और भड़क गई। पुलिस ने तुरंत गांव के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू की ताकि शांति बनाई रखी जा सके।

'एक सप्ताह पहले भी गांव में एक विवाद हुआ था, जिससे माहौल पहले से संवेदनशील था। इसी वजह से लोगों की भावनाएं जल्द भड़क गईं और कुछ युवकों ने सड़कों पर उतरकर एक ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।'

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि, 'घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। स्थिति अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है और गांव में लगातार पुलिस गश्त जारी है। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें Maharashtra Politics: 6 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव के बर्थडे पर मुलाकात से बढ़ा सियासी सस्पेंस!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+