Pune Violence: वॉट्सऐप स्टेटस से भड़की हिंसा, अब तक 500 पर केस और 15 अरेस्ट, 5 प्वाइंट में जानें सभी अपडेट्स
Pune Violence: पुणे की दौंड तहसील के यवत इलाके में पिछले दिनों हिंसा भड़क गई थी जिसकी वजह से पूरे इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर एक स्टेट्स की वजह से हिंसा भड़की थी। वॉट्सऐप पर लगाए स्टेट्स की वजह से इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। उपद्रवी भीड़ ने कई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस मामले में पुलिस ने 500 लोगों पर केस दर्ज किया है और हिंसा के आरोप में 15 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।
दौंड तहसील के यवत गांव में एक युवक के आपत्तिजनक वॉट्सऐप स्टेट्स की वजह से सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पुलिस ने स्टेट्स लगाने वाले आरोपी युवक को भी अरेस्ट कर लिया है। वह दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। यवत पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर नारायण देशमुख ने बताया कि हालात काबू में है। आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स तैनात की गई है।

Pune Violence: इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
⦁ आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद संपत्तियों में आग लगा दी और एक बेकरी की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का लाठी चार्ज भी किया।
यह भी पढ़ें: Pune Yavat clash: पुणे के यवत में बवाल, शिवाजी प्रतिमा तोड़फोड़ के विरोध में मस्जिद पर पथराव
⦁ पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि अब तक की जांच में सुनियोजित साजिश के तहत हिंसा को अंजाम देने या साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वॉट्सऐप स्टेट्स की वजह से विवाद भड़का था।
⦁ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गांव राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) समेत सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी की तैनाती की गई है। भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लगाई गई है।
⦁ हिंसा भड़कने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
यह भी पढे़ं: Who Is Pranjal Khewalkar: पुणे की रेव पार्टी से पकड़े गए एकनाथ खड़से के दामाद, विवादों से है पुराना नाता
⦁ यवत पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर नारायण देशमुख ने बताया कि हिंसा के आरोप में अब तक 500 लोगों पर केस दर्ज किया गया है और 15 लोगों को अरेस्ट किया है। इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस की एक टुकड़ी गश्त पर है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें, विवादित और आपत्तिजनक कंटेंट, मैसेज वगैरह की सूचना पुलिस को दें।












Click it and Unblock the Notifications