Pune News: पुणे में दर्दनाक हादसा, नशे में धुत ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से सोमवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे की खबर आई है। फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को एक डंपर ने कुचल दिया है। इस हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे और उनका चाचा शामिल है। 6 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर में नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। हादसा पुणे शहर के वाघोली चौक इलाके में आधी रात को हुई है। घायल लोगों में सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के नाम विशाल विनोद पवार वय (22), वैभवी रितेश पवार वय (1) और वैभव रितेश पवार वय (2) है।

जिन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशादू भोसले (9), नगेश निवृत्ती पवार (27) , दर्शन संजय वैराळ (18) और आलिशा विनोद पवार (47) शामिल हैं।
पुणे पुलिस ने हादसे पर दिया अपडेट? ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
पुणे सिटी पुलिस डीसीपी जोन 4 हिम्मत जाधव ने कहा, ''पुणे शहर के वाघोली चौक इलाके में कल रात करीब 1 बजे फुटपाथ पर सो रहे दो बच्चों समेत तीन लोगों को एक डंपर ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। शराब के नशे में धुत ड्राइवर को मोटर वाहन अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।''












Click it and Unblock the Notifications