Pune: ऑफिस पार्किंग में सहकर्मी ने महिला साथी की गला काट कर हत्‍या कर दी, तमाशा देखते रहे लोग, VIDEO वायरल

Pune office parking attack: महाराष्‍ट्र के पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे स्थित प्राइवेट कंपनी के ऑफिस की पार्किंग में एक 28 साल की युवती की उसके सहकर्मी ने सबके सामने चाकू से गला काट कर हत्‍या कर दी। जब युवती पर उसके सहकर्मी ने चाकू से वार किया, उस समय वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे लेकिन सब तमाशा देखते रहे, कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग आग-बबूला हो गए और युवती के लिए न्‍याय की गुहार लगा रहे हैं। यूजर्स मूकदर्शक बने लोगों पर गुस्‍सा जता रहे हैं।

Pune Murder News

क्‍या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑफिस के पार्किंग प्‍लेस पर एक एक शख्‍स हाथ में चाकू लेक‍र महिला के पास घूमता नजर आ रहा है। देखते ही देखते उसने जमीन पर घुटने के बल बैठी युवती पर चाकू से सबके सामने हमला कर गला काट डाला। लगभग दो दर्जन लोग खड़े तमाशा देख रहे हैं कोई भी आगे बढ़कर बीच-बचाव कर उस युवती को बचाने की कोशिश नहीं की।

दिनदहाड़े सबके सामने कर दी हत्‍या

वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक युवती का चाकू से गला काट रहा है जिसके बाद वो जमीन पर गिर जाती है, और उसके चारों ओर खून जमा हो जाता है। वहां खड़े लोगों ने हमलावर को तब काबू में किया जब उसने चाकू फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट के तमाशा देख रहे थे उनमें से बहुत सारे उसी कंपनी में काम करने वाले कर्मी थे।युवती की निजी अस्‍तताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसके हत्‍यारे को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

जानिए क्‍यों सहकर्मी ने की हत्‍या

ये घटना बीते मंगलवार की है। पुणे येरवडा के रामवाड़ी में स्थित बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी डब्ल्यूएनएस ग्लोबल में ये दोनों काम करते थे। 30 वर्षीय सत्यनारायण कनौजिया जो कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता है उसने अपनी 28 वर्षीय सहकर्मी शुभदा कोदारे की हत्‍या की थी।

पुलिस द्वारा अरेस्‍ट किए जाने के बाद सत्यनारायण कनौजिया ने बताया कि उसकी सहर्मी शुभदा कोडारे ने उनसे यह कहकर कई बार पैसे उधार लिए थे कि उनके पिता बीमार है और उसे उनके ऑपरेशन के लिए पैसे चाहिए। उसने पुलिस को बताया कि जब वो सुभदा के घर गया तो उसे देखा कि उसके पिता बिलकुल स्‍वस्‍थ है। जिसके बाद उसने उससे अपने उधार पैसे मांगे लेकिन सुभदा ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। बार-बार वो अपने पैसे मांगता था लेकिन वो हर बार इनकार कर देती थी। जब भी वो फोन करता था तो वो फोन कट कर देती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+