Pune Election Result 2026 LIVE: BJP की आंधी में उड़ा पवार परिवार, 80 पर बढ़त, पढ़ें ताजा अपडेट
Pune Election Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में आज 16 जनवरी 2026 की सुबह से ही हलचल तेज है। पुणे नगर निगम (PMC) की सत्ता पर काबिज होने के लिए हुए महासंग्राम के नतीजे आज सुबह 10 बजे से आने शुरू हो गए हैं। इस बार का चुनाव न केवल पुणे के विकास के लिए, बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी ऐतिहासिक है।
2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में हुए बड़े विभाजन के बाद पहली बार चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के गुट एक साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। 165 सीटों वाले इस सदन में भाजपा के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए पवार परिवार की इस 'साझा ताकत' ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। हालांकि पवार परिवार बीजेपी की आंधी के आगे घुटने टेकते नजर आ रही है।

पुणे मतगणना का लाइव अपडेट
पुणे के 'ट्विन सिटी' कहे जाने वाले पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बढ़त बना ली है। ताज़ा टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, 128 सीटों वाले सदन में भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के जादुई आंकड़े (65) को पर किए हुए है। दूसरी ओर, शहर के पालक मंत्री रहे अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) फिलहाल बहुमत से बहुत दूर नजर आ रही है।
अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह भाजपा के लिए एक बड़ी जीत होगी, जिसने 2017 में भी यहां सत्ता हासिल की थी। फिलहाल, मतगणना केंद्रों पर गहमागहमी बनी हुई है और अगले कुछ घंटों में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
Pune Election Result: पुणे के रुझानों में कौन आगे
रुझान/सीटे: 92/165
- बीजेपी: 80
- शिवसेना: 00
- कांग्रेस: 02
- शिवसेना यूबीटी: 00
- एनसीपी अजित:06
- AIMIM: 00
- वीबीए: 00
- एनसीपी (एसपी): 03
- मनसा: 00
- अन्य: 00
पुणे नगर निगम का नया गणित, 165 सीटों का लेखा-जोखा
इस बार पुणे नगर निगम के स्वरूप में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो जीत-हार के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं:
- कुल सीटें: 162 से बढ़ाकर अब 165 कर दी गई हैं।
- वार्ड संरचना: पूरे शहर को 41 वार्डों में विभाजित किया गया है।
- पार्षदों की संख्या: 40 वार्डों में से प्रत्येक से 4 पार्षद चुने जाएंगे, जबकि अंबेगांव-कटराज वार्ड से सबसे ज्यादा 5 पार्षद निर्वाचित होकर सदन में पहुंचेंगे।
- पिछला प्रदर्शन (2017): पिछली बार भाजपा ने 97 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। एनसीपी को 39, शिवसेना को 10, कांग्रेस को 9 और मनसे को केवल 2 सीटें मिली थीं।
ये भी पढ़ें: Nagpur Election Result 2026 LIVE: RSS के गढ़ में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
चाचा-भतीजे का 'पुणे प्रयोग', साझा घोषणापत्र और नरम तेवर
इस चुनाव की सबसे बड़ी हाईलाइट शरद पवार और अजित पवार गुटों का एक मंच पर आना रही है।
संयुक्त रणनीति: दोनों गुटों ने मिलकर चुनाव लड़ा और पुणे के विकास के लिए एक साझा घोषणा पत्र भी जारी किया।
सुप्रिया सुले और अजित पवार: चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार और सुप्रिया सुले को एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देखा गया, जिससे कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया कि स्थानीय निकाय चुनावों में परिवार और पार्टी के पुराने गढ़ को बचाने के लिए मतभेद भुला दिए गए हैं।
सियासी संकेत: विशेषज्ञों का मानना है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे शहरों में एनसीपी के आधार को बचाने के लिए यह 'पुणे प्रयोग' किया गया है।
एग्जिट पोल के आंकड़े, क्या भाजपा फिर बनेगी नंबर 1?
मतगणना से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल के रुझान बेहद दिलचस्प हैं:
- भाजपा: 70 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है।
- अजित पवार गुट (NCP): 55 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है।
- शिंदे शिवसेना: करीब 12 सीटें मिलने की संभावना।
- शरद पवार गुट (NCP): लगभग 10 सीटें जीतने का अनुमान।
- कांग्रेस और अन्य: कांग्रेस को 8, शिवसेना (UBT) को 5 और मनसे (MNS) को 2 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।
मतगणना की तैयारी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतगणना के लिए प्रशासन ने पुणे के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
- लाइव अपडेट: चुनाव आयोग की वेबसाइट और स्थानीय केंद्रों पर हर राउंड की गिनती के बाद रुझान घोषित किए जाएंगे।
- सीसीटीवी निगरानी: पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
दोपहर 2 बजे तक काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा कि पुणे का अगला 'महापौर' किस गठबंधन से होगा। भाजपा अपनी सत्ता बचाए रखने की कोशिश में है, वहीं पवार परिवार का संयुक्त मोर्चा अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications