Pune Metro Update: 35 मिनट का सफर होगा 12 मिनट में, स्वारगेट से कात्रज मेट्रो लाइन पर आई गुड न्यूज
Pune Metro Update: पुणे शहर के लिए ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। मेट्रो लाइन के विस्तार से रोड ट्रैफिक को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिहाज से भी कारगार विकल्प बन सकता है। अंडरग्राउंड स्वारगेट-कात्रज कॉरिडोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 5.44 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन शहर के सबसे व्यस्त और घने ट्रैफिक वाले इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी देगी।
इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹2,954 करोड़ रखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टनलिंग का काम मार्च 2026 के बाद शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट को 2028 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Pune Metro Update: 35 मिनट का सफर होगा 12 मिनट में
फिलहाल स्वारगेट से कात्रज जाने में सड़क मार्ग से 30 से 45 मिनट लगते हैं। मेट्रो चालू होने के बाद यह दूरी 10-12 मिनट में तय हो सकेगी। मार्केट यार्ड पुणे का बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जहां रोज भारी भीड़ रहती है। मेट्रो शुरू होने के बाद व्यापारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। वहीं कात्रज और धनकवड़ी के लोग बिना ट्रेन बदले सीधे शिवाजीनगर, औंध और पिंपरी-चिंचवाड़ तक सफर कर सकेंगे।
- मेट्रो लाइन-1B के तहत यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। मौजूदा पिंपरी-स्वारगेट रूट को आगे बढ़ाते हुए कात्रज तक ले जाएगी।
- यह पूरा रूट अंडरग्राउंड होगा और सतारा रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
- खास तौर पर कात्रज, धनकवड़ी, पद्मावती, बिबवेवाड़ी, सहकार नगर और मार्केट यार्ड जैसे इलाकों के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा।
Pune Metro: शहर के 3 प्रमुख इलाकों में बनेंगे स्टेशन
इस कॉरिडोर में कुल तीन आधुनिक अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित हैं
मार्केट यार्ड (गुलटेकड़ी)
पद्मावती/सहकार नगर
कात्रज टर्मिनल
Pune Metro: राज्य और केंद्र आधारित फंडिंग मॉडल
- परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार समान हिस्सेदारी निभाएंगी। लगभग ₹1,400 करोड़ से अधिक राशि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय एजेंसियों से ऋण के रूप में ली जाएगी।
- भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास का खर्च पुणे नगर निगम वहन करेगा। सिटी प्लानर्स और विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट दक्षिण पुणे की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा और शहर के आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।












Click it and Unblock the Notifications