Pune Bus Case: दरिंदे रामदास गाडे ने की थी खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश
Pune bus rape Case: पुणे बस स्टेशन बलात्कार केस के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गहन तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 37 साल के दरिंदे गाडे ने कथित तौर पर पुणे के स्वर्गेट बस स्टेशन पर बस में सवार 26 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया है।
इस दरिंदे को पकड़ने के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 13 टीम, खोजी कुत्तों और ड्रोन कैमरे लगाए गए थे लेकिन खेत में छिपा ये आरोपी पकड़ में नहीं आया। गन्ने के खेत में तीन दिन तक छिपे रहने के बाद कल रात इसे भूख और प्यास लगी तो ये अपने एक रिश्तेदार के घर गया और पानी की बोतल लेकर वापस खेत में आकर छिप गया। जिसके बाद उसके परिवार ने सूचना दी और पुलिस ने इसे शिरूर तहसील के एक धान के खेत से अरेस्ट किया।

वहीं अब पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार खुलासा किया है कि आरोपी गाडे ने खेत में छिपे रहने के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया था। प्राथमिक चिकित्सा रिपोर्ट में आरोपी के गले में उंगलियों के निशान मिले हैं। संदेह है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुसिल ने कहा है कि अभी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
क्या है पुणे बस केस?
बता दें ये दिल दहला देने वाली घटना पुणे स्वारगेट बस स्टेशन पर हुई । महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस में कथित तौर पर इस शख्स ने युवती का बलात्कार किया। था जिसके बाद फरार हो गया था। पुलिस इसकी तलाश हर जगह कर रही थी।
अपने ही गांव की तहसील में छिपा था दरिंदा लेकिन...
पुलिस ने अन्य जगहों की तलाश की लेकिन शिरुर में उसके मूल गांव को भी शुरूआत में ट्रैक नहीं किया जहां पर वो छिपा हुआ था। गाडे ने मोबाइल फोन बंद कर दिया था जिस कारण उसको ट्रैक करना और मुश्किल हो गया था। पुलिस को शुरूआती जांच में ही इसके क्रिमिनल रिकार्ड का पता चल गया था। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान को और भी तेज कर दिया, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए हर संभव संसाधन का इस्तेमाल किया लेकिन नहीं पकड़ नहीं पाई।
भूख और प्यास लगी तो...और पकड़ा गया
संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया "ड्रोन और डॉग स्क्वॉड के साथ गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान रात में रोक दिया गया था लेकिन हमें सूचना मिली कि गाडे एक घर में खाना मांगने गया था। हम मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। घर में मौजूद परिवार ने उसे पानी की एक बोतल दी। पुलिस को आखिरकार गाडे के छिपने की जगह तक उस परिवार ने पहुंचाया, जिससे वह भोजन के लिए आया था।
क्या बोली महाराष्ट्र सरकार?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोपी को आज सुबह 1 बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया। गहन जांच चल रही है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications