Pune : खेलते हुए तीसरी मंजिल की खिड़की के बाहर लटक गई 4 साल की बच्ची, Videoमें देखें फिर क्या हुआ?
Pune Viral video: पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक चार की बच्ची खेलते-खेलते खिड़की से बाहर निकल कर लटक गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीसरी मंजिल पर लटकी हुई मासूम बच्ची नजर आ रही है। जानिए आगे क्या हुआ?
ये घटना पुणे के कात्रज की है । कात्रज के गुजर निंबाळकरवाडी खोपडे नगर में सोनवणे बिल्डिंग में स्थित एक घर में सुबह 9 बजे एक मां अपनी चार साल बेटी भाविका चांदणे को अकेला छोड़कर अपनी दूसरी बेटी को स्कूल छोड़ने चली गई थी, तभी ये हादसा हुआ।

खिड़की के बाहर कैसे पहुंची बच्ची?
बच्ची खेलते-खेलते बेडरूम की खिड़की तक पहुंच गई। उसे खिड़की पर खेलने की आदत थी, लेकिन इस बार उसका पैर फिसल गया और वह खिड़की की ग्रिल से बाहर निकल कर फंस गई।
पड़ोसियों ने सुनी बच्ची के चीखने की आवाज
बच्ची बाहर की ओर लटक रही थी और ग्रिल को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रही थी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची को खिड़की पर लटका हुआ सामने की बिल्डिंग के शख्स ने देखा। उमेश सुतार नाम के पड़ोसी के बच्ची को बचाने की आवाज सुनकर अग्निशमन दल के तांडेल योगेश चव्हाण तुरंत बाहर आए। उन्होंने बच्ची खिड़की में फंसी हुई है वो दौड़ते हुए इमारत की तीसरी मंजिल पर पहुंचे लेकिन दरवाजे पर ताला बंद था।
अग्निशमन दल के तांडेल योगेश चव्हाव ने बचाई बच्ची की जान
थोड़ी ही देर में बच्ची की मां आ गई और उन्होंने जल्दी से ताला खोला और तांडेल योगेश चव्हाण ने ग्रिल में फंसी चार साल की बच्ची भाविका को बड़ी ही सावधानी से ट्रिक से घर के अंदर खींचकर उसकी जान बचाई। योगेश चव्हाण तांडेल (अग्निशमन दल, पुणे) में हैं। उनके समय पर पहुंचने से बच्ची की जान बच गई नहीं तो बच्ची के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
माता-पिता से अपील
अग्निशमन दल ने माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों के प्रति लापरवाह न रहें। बच्चों को घर पर अकेला न छोड़ें, हमेशा उनका ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications