"पत्नी को कितने घंटे निहारोगे?" L&T चेयरमैन के इस बयान पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, जानें क्या कहा?
L&T Chairman SN Subrahmanyan: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों को 90 घंटे काम करने की सलाह दी और कहा अगर संभव हुआ वो संडे को भी एम्लपॉइज से काम करवाएंगे। L&T के चेयरमैन ने इसके साथ कर्मचारियों से ये भी कहा कि घर में रहकर आखिर आप किनती देर तक अपनी पत्नी को निहारोगे।
L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन के इस बयान पर सोशल मीडिया पर हंमामा मच गया है। इतना ही नहीं देश के जाने-माने नेता और फिल्मी हस्तियां इस बयान भड़क उठी है और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जमकर गुस्सा निकला है।

प्रिंयका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेफार्म पर चेयमैन की फोटो और उनके बयान के साथ पोस्ट शेयर की। प्रियंका चतुर्वेदी ने L&T के चेयरमैन पर निशाना साधते हुए लिखा "ये स्त्रीविरोधी बयान है और इससे भारत के नए युग को गुलाम ड्राइवर बनाने की चाहत की बू आती है।"
L&T के चेयरमैन ने क्या कहा था?
बता दें L&T के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को 90 घंटे काम करने की सलाह ऑनलाइन मीटिंग के दौरान दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एम्पलाइज से ये कहते हुए सुनाई दे रहे है कि मैं खुद भी संडे को ऑफिस आता हूं और संभव हुआ तो संडे को भी कर्मचारियों से काम करवाएंगे 'आप घर पर रहकर अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहारोगे, घर पर कम और ऑफिस में अधिक समय बिताएं।'
कर्मचारी से हफ्ते में कितना काम करवाना चाहिए?
बता दें इससे पहले इंफोसिस के को फाउंडटर नारायण मूर्ति ने अपने एक इंटरव्यू में कर्मचारियों को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की पैरवी की थी। जिसके बाद कर्मचारी से एक हफ्ते में कितना काम करवाना चाहिए? इस पर बहस न छिड़ गई थी। नारायन मूर्ति के बयान पर अडानी समेत जाने-माने बिजनेसमैन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं एलएंडटी कंपनी के चेयरमैन ने जब 90 घंटे काम करने की वकालत की तो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया। हालांकि कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि L&T के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
Besides being misogynistic, this statement reeks of wanting to be the new age slave drivers of India. pic.twitter.com/DbD2CIbrra
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) January 10, 2025












Click it and Unblock the Notifications