'बीवी को कितनी देर तक निहारोगे?', L&T के चैयरमैन ने कहा, दिया 90 घंटे काम करने का सुझाव
LT Chairman SN Subrahmanyan: हाल ही में इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति ने सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। वहीं, अब लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने भी कुछ ऐसी ही सलाह दी है। उन्होंने 90 घंटे काम करने की सलाह देने के साथ कहा कि अगर संभव हुआ तो वह रविवार को भी एम्पलॉइज से काम करवाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन ने यह सलाह अपने एम्प्लॉइज के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान दी। इतना ही नहीं, उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि, 'घर पर रहकर आखिर आप कितनी देर तक अपनी बीवी को निहारोगे?' बातचीत के दौरान सुब्रह्मण्यन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की।

उन्होंने बताया कि मैं खुद रविवार को भी ऑफिस आता हूं और अगर संभव हुआ तो वे कर्मचारियों से भी रविवार को काम करवाएंगे। खबर के मुताबिक, उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी कंपनी में छह दिन के कार्य सप्ताह की पॉलिसी पर चर्चा हो रही थी। दरअसल, बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि बिलियन डॉलर वाली कंपनी अपने एम्प्लॉइज को शनिवार को भी क्यों बुलाती है?
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि मैं आपको (एम्प्लॉइज) रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं। क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने ये तक कह दिया कि, 'आप घर पर रहकर अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहारोगे, घर पर कम और ऑफिस में अधिक समय बिताएं।'
नारायण मूर्ति ने दिया था 70 घंटे का करने का सुझाव
सुब्रह्मण्यन के इस बयान से ठीक पहले जो इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने भी हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सुझाव दिया था। उनके इस सुझाव के बाद देश ही नहीं विदेशों में बहस शुरू हो गई थी। वहीं, अब सुब्रह्मण्यन का यह बयान वाला वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने अपने विचार के सपोर्ट में सुब्रमण्यन ने एक चीन के व्यक्ति से हुई बातचीत भी शेयर की।
चीन-अमेरिका का दिया उदाहरण
उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने दावा किया कि चीन, अमेरिका से आगे निकल सकता है क्योंकि चीनी एम्प्लॉई हफ्ते में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि, अमेरिका में 50 घंटे काम करते हैं। ये उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने कर्मचारियों से पूछा कि उत्तर आप दीजिए, अगर आपको दुनिया में सबसे ऊपर रहना है, तो आपको प्रति सप्ताह 90 घंटे काम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications