अजित पवार ने बनाई नई टीम, तटकरे बने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, शरद पवार को बताया NCP चीफ

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने कई राजनीतिक सवालों पर चर्चा की ।

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल, डिप्टी सीएम अजित पवार और सुनील तटकरे ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सुनील तटकरे को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वो और उनकी पार्टी शिंदे सरकार के साथ है।

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम जयंत पाटिल को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं और उनकी जगह मैं सुनील तटकरे को एनसीपी का महाराष्ट्र अध्यक्ष नियुक्त कर रहा हूं। सुनील तटकरे को पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करने का अधिकार होगा। इसके साथ ही अनिल भाईदास पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वो हमें अपना आशीर्वाद दें क्योकि वो हमारे गुरु हैं।

press conference of dcm ajit pawar

अजीत पवार की एनसीपी के सुनील तटकरे ने कहा कि मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। मै महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करूंगा, मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है। मैंने सभी विधायकों और जिला परिषद नेताओं की एक बैठक भी बुलाई है।

इसके साथ ही प्रेस कॉन्फेंस में जब अजीत पवार से सवाल पूछा गया कि एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अजीत पवार ने कहा कि क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि NCP के ज्यादातर विधायक हमारे साथ हैं, इसलिए मैं डिप्टी सीएम बना। हमने ये महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए ये फैसला लिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में हमने जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+