महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रकाश अंबेडकर ने वंचित बहुजन आघाड़ी के 16 उम्मीदवारों की जारी की चौथी लिस्ट
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने जोरों से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य की 288 विधानभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं इसलिए पार्टियों के लिए उम्मीदवारों के लिए चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक कठिन चुनौती है।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी सीटों के बंटवारे को लेकर अटकी हुई है वहीं महाराष्ट्र में तीसरा मोर्चा तैयार कर चुके प्रकाश अंबेडकर की अगुआई वाली वंचित बहुजन आघाड़ी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।

इससे पहले प्रकाश अंबेडकर की पार्टी तीन लिस्ट जारी कर चुका है। अब चौथी लिस्ट जारी करने के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या 67 हो गई है, जो चुनाव की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य भर में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का नाम फाइन किया है उनमें शहादा, सकरी, तुमसर, अर्जुनी मोरगांव, हिंगणघाट, भोकर, कलंब, सिल्लोड, कन्नड़, औरंगाबाद पश्चिम, पैठण, महाड, जियोराई, आष्टी, कोरेगांव और कराड दक्षिण शामिल हैं।
The Vanchit Bahujan Aaghadi is pleased to declare its fourth list of candidates for the Maharashtra Assembly elections. #MaharashtraAssembly2024 #VoteForVBA #VoteForGasCylinder pic.twitter.com/vHVaj6p6PR
— Vanchit Bahujan Aaghadi (@VBAforIndia) October 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications