उद्धव ठाकरे की लिस्ट आउट होते ही इस पार्टी ने तोड़ा गठबंधन, कहा- हम अकेले लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा है। यह झटका वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने दी है। प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी से गठबंधन तोड़ लिया है।
शीट शेयरिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से खटपट चल रही थी। प्रकाश अंबेडकर की जो मांगें थी, उसकी वजह से मामला फंस रहा था। जिसके चलते दोनों के बीच बात नहीं बन रही थी। फंस रहे मामलों के बीच एमवीए ने प्रकाश अंबेडकर को अल्टीमेटम दिया था।

8 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान
उन्हें अपना रुख साफ करने के लिए कहा गया था। वहीं, आज बुधवार को उन्होंने अपना स्टैंड साफ कर दिया। उन्होंने 8 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। प्रकाश अंबेडकर खुद अकोला से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कुल 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन आज उन्होंने 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले क्यों बिखर गई MVA? सेना UBT, कांग्रेस में सिर फुटौव्वल
गठबंधन तोड़ने पर क्या बोले शिवसेना यूबीटी के नेता
प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी के महाराष्ट्र में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि आपकी कथनी और करनी में अंतर है। ऐसा लगता है कि आपने जानबूझकर हमें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि हम दलित समुदायों के बीच जाएंगे और उन्हें आपके द्वारा किए गए अन्याय के बारे में बताएंगे।
प्रकाश अंबेडकर ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार
लोकसभा सीट- उम्मीदवार के नाम
भंडारा-गोंडिया- संजय गजानंद केवट
गढ़चिरौली-चिमूर- हितेश पांडुरंग मडावी
चंदरपुर- राजेश वारलूजी मडावी
बुलढाना- वसंत राजाराम मागर
अकोला- प्रकाश जसवंत अंबेडकर
अमरावती- कुमारी परजाकटा तारकेश्वर पिलेवान
वरधा- प्रोफेसर राजेंद्र सलुंके
यावटमल-वाशिम- खेमसिंह प्रतापराव पवार
यह भी पढ़ें- वंचित बहुजन अघाड़ी ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का किया ऐलान, प्रकाश अंबेडकर खुद यहां से लड़ रहे चुनाव












Click it and Unblock the Notifications