मुंबई में बिजली आपूर्ति हुई बहाल, लोकल का भी संचालन शुरू

मुंबई, 27 फरवरी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। हालांकि बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (BEST) ने सुबह 11 बजे के आसपास आपूर्ति दोबारा बहाल हो जाने का दावा किया। उनके मुताबिक एमएमसीटी पर ट्रैक्शन, सिग्नलिंग और कंट्रोल एप्लिकेशन की सभी प्रणालियां अब सामान्य हैं।

Power

शुरू में बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (BEST) पीआरओ ने बताया था कि मुलुंड-ट्रॉम्बे पर MSEB 220kv ट्रांसमिशन लाइन के ट्रिपिंग के कारण मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके बाद पश्चिम रेलवे का बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि अंधेरी और चर्चगेट के बीच सुबह 9.42 बजे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित थी। हालांकि बिजली आपूर्ति बहाल होने से अब लोकल की आवाजाही सामान्य हो गई है।

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
छुट्टी का दिन होने के चलते रविवार को ज्यादातर लोग घरों में थे, ऐसे में सुबह के वक्त बिजली जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी को सहायता चाहिए तो वो एमसीजीएम के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को 0222694725/ 02222694727/ 02261234000 पर कॉल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+