मुंबई के चाबड़ हाउस में फिर आतंकी खतरा!, संदिग्धों के पास गूगल फोटो मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दो गिरफ्तार आरोपियों के पास से चाबड़ हाउस की तस्वीरें मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

राजस्थान में हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों के पास चाबड़ हाउस की गूगल फोटो मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके चलते चाबड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई पुलिस ने कोलाबा में चाबड़ हाउस (26/11 आतंकवादी हमले के टारगेट में से एक) के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र एटीएस ने कुछ दिन पहले मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी को पुणे से गिरफ्तार किया था और मामले की जांच कर रही थी और उसी जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से चाबड़ हाउस की गूगल इमेज मिली।

Police security beefed up at Chabad House

बता दें कि 26/11 हमले के समय चाबड़ हाउस को निशाना बनाने का उद्देश्य इजराइल को सबक सिखाना था। इस वजह से उस वक्त हमला किया गया था। चाबड़ हाउस यहुदी समुदाय के लोगों का सामुदायिक केंद्र है, जहां पर वो अपने समुदाय के लोगों को हर तरह की सामाजिक सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध करवाता है।

26/11 हमले के समय चाबड़ हाउस को निशाना बनाने का मकसद इजराइल और फिलीस्तीन का झगड़ा बहुत पुराना है, लेकिन मिडिल ईस्ट में इजराइल से जीत पाना संभव नहीं था, इसलिए भारत पर अटैक करके इजराइल को संदेश दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+