विरार अग्निकांड: अस्पताल के दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार, आग से गई थी 15 मरीजों की जान

मुंबई, अप्रैल 25: कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति के बीच पालघर जिले के विरार में विजय वल्लभ अस्पताल में दो दिन पहले यानी 23 अप्रैल को सुबह तीन बजे आग लग गई थी। इस आग की घटना में 15 कोविड मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

Virar hospital fire case

डीसीपी (क्राइम) महेश पाटिल ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के दो बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अस्पताल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अस्पताल में आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे।

जानकारी के मुताबिक विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में रात अचानक 3 बजे एसी में से अचानक आग नीचे गिर गई थी, जिसकी वजह से ICU में आग फैल गई। आग की चपेट में आने से 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं आग फैलती देख आनन-फानन में और मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त आईसीयू में 17 मरीज भर्ती थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले की विस्तृत जांच की बात कहते हुए 10 दिन में रिपोर्ट लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+