नवरात्रि पर महाराष्ट्र के वाशिम पहुंचे पीएम मोदी, पोहरादेवी मंदिर में जगदंबा माता की उतारी आरती,बजाया नगाड़ा
PM Modi's Maharashtra visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे हैं। नवरात्रि के शुभ अवसर पर योजनाओं का लोकार्पण करने पहुए पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यहां पर पीएम मोदी ने देवी मां के मंदिर में उनकी आरती की और मंदिर में जोर-जाेर से नगाड़ा बजाकर देवी मां की विधिवत अराधना की। बंजारा समुदाय का पोहरादेवी की जगदंबा माता के इस मंदिर में अटूट श्रद्धा है।
मंदिर में आध्यात्मिक अनुष्ठानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर यात्रा से पहले बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन भी किया संग्रहालय का उद्देश्य बंजारा समुदाय के सांस्कृतिक इतिहास का जश्न मनाना और उसे संरक्षित करना है।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कई आयोजन किए जिसमें एक जगह सांस्कृति नृत्य भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए पीएम मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे और ताली बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद ठाणे में आयाजित बृहद समारोह में पीएम मोदी ने 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले है।
#WATCH | Washim, Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi performs puja at Jagdamba Mata Temple, Poharadevi pic.twitter.com/BddP0a1KCV
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Washim, Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi tries his hands on a traditional dhol at the Samadhi of Sant Seva Lal Ji Maharaj. pic.twitter.com/NGhk2sBNUo
— ANI (@ANI) October 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications