'काश मुझे भी बचपन में...", सोलापुर में भाषण के दौरान क्यों भावुक हुए PM? मंच पर रो पड़े प्रधानमंत्री

PM Narendra Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी भावुक हो गए और अपने बचपन को याद कर उनके आंखों में आंसू आ गए।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को राज्य के लाभार्थियों से बातचीत की। इस बीच बचपन का जिक्र आने पर उन्होंने अपने भाषण को कुछ पलों के लिए रोक दिया। पानी पीने के बाद पीएम मोदी ने फिर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब वो इस योजना का शिलान्यास करने आए थे तो उन्होंने वादा किया था कि घर की चाभी भी लोगों को सौंपने वो खुद आएंगे।

PM Narendra Modi in Maharashtra

पीएम मोदी अपने भाषण के दौरान अपने बचपन को याद कर के रो पड़े और उन्होंने कहा कि काश उन्हें भी बचपन में ऐसे घरों में रहने का मौका मिला होता। उन्होंने कहा, "ये चीजें देखता हूं, मन को इतना संतोष होता है। हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, तो उनके आशीर्वाद में सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था, तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाभी देने भी मैं खुद आऊंगा।"

यह भी देखें: PM मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का करेंगे दौरा, उपराष्ट्रपति जाएंगे अहमदाबाद

Recommended Video

    'काश मुझे भी बचपन में...', सोलापुर में भाषण के दौरान क्यों भावुक हुए PM? मंच पर रो पड़े प्रधानमंत्री

    भाषण के दौरान भावुक हुए प्रधानमंत्री
    महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम आवास योजना के लोकार्पण के दौरान भाषण देते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए, हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है। मैं जाकर देखकर आया हूं और काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।"

    यह भी देखें: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में होगा BJP को तगड़ा नुकसान? क्या कहता है सर्वे?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+